{"_id":"5e9df0948ebc3ed53b053210","slug":"the-fire-in-the-car-and-three-bikes-in-the-curfew-hit-area-is-raising-questions-about-the-security-arrangements-haldwani-news-hld3806899117","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्र में कार और तीन बाइकों में लगी आग, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खड़े हो रहे हैं सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्र में कार और तीन बाइकों में लगी आग, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खड़े हो रहे हैं सवाल
विज्ञापन
कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्र में लगी आग।
हल्द्वानी। कर्फ्यूग्रस्त बनभूलपुरा के लाइन नंबर आठ में एक होटल के सामने खड़ी कार और तीन बाइकों में रविवार की देर रात आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने लोगों की मदद से आग को काबू में किया। सुरक्षा के भारी भरकम इंतजाम के बाद भी इस अग्निकांड को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
शाहिद हुसैन के होटल के सामने पुरानी कार और तीन बाइक खड़ी की थीं। रविवार रात आग लगी तो लोग घरों से बाहर निकल आए। उन्होंने पानी फेंकना शुरू किया। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष सुशील कुमार और लीडिंग फायर मैन गिरीश चंद्र जोशी की अगुवाई में फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची।
क्षेत्रीय लोगों की मदद से फायर ब्रिगेड ने आग को काबू में कर लिया लेकिन आग से कार और तीनों बाइकें जलकर नष्ट हो गईं। पुलिस का कहना है कि कार रिजवाना की बताई जा रही है। पुलिस घटना का कारण बिजली के मीटर से शॉर्ट सर्किट मान रही है।
विज्ञापन
दो बजकर 57 मिनट पर मिली थी सूचना
अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि रविवार की रात दो बजकर 57 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी।
पुलिस ने लगाया सीसीटीवी कैमरा
लाइन नंबर आठ स्थित चौराहे पर आए दिन मारपीट और अन्य प्रकार की घटनाएं होती रहती हैं। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए चौराहे पर सोमवार को सीसीटीवी कैमरा लगा दिया है।