फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The fire at the trenching ground consumed 1.5 lakh litres of water before it was extinguished.

Nainital News: बुझने से पहले डेढ़ लाख लीटर पानी पी गई ट्रंचिंग ग्राउंड में लगी आग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
The fire at the trenching ground consumed 1.5 lakh litres of water before it was extinguished.
ट्रेचिंग ग्राउंड में कूड़े में लगी आग। संवाद
हल्द्वानी। गौलापार बाईपास स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में बुधवार रात आग की लपटें उठने लगी। मौके पर पहुंचे पांच टैंकरों ने पानी की बौछार की। बृहस्पतिवार दोपहर तक करीब डेढ़ लाख लीटर पानी की बौछार करने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग के बाद आसपास के इलाके में धुआं फैल गया। इसके दो दिन तक छाये रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

बुधवार देर रात आग देखते ही देखते कूड़े के ढेर में फैलती रही। सुबह आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। पांच टैंकरों (प्रत्येक की क्षमता 3000 लीटर) ने लपटों पर पानी की बौछार की लेकिन आग काबू में नहीं आई। ऐसे में इन टैंकरों को 10-10 चक्कर लगाने पड़े। देर शाम आग शांत हो गई। वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मनोज कांडपाल ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


1.30 लाख मीट्रिक टन कूड़ा एकत्र
ट्रंचिंग ग्राउंड में हल्द्वानी नगर निगम के साथ ही भीमताल, नैनीताल, लालकुआं, कैंची आदि क्षेत्रों का 230 से 240 मीट्रिक टन कूड़ा रोजाना फेंका जा रहा है। इसके कारण वहां करीब 1.30 लाख मीट्रिक टन कूड़ा एकत्र हो गया है। इससे कूड़े के ढेर लग गए हैं। नगर निगम ने इसके निस्तारण के लिए नौ करोड़ का टेंडर निकाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन





ट्रंचिंग ग्राउंड में आग लगने की सूचना पर स्वास्थ्य अनुभाग की टीम को मौके पर भेजा गया। दिन भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। - परितोष वर्मा, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed