{"_id":"689cfc943445d1c9200f4528","slug":"the-fifth-district-president-will-decide-which-party-will-get-the-lead-after-the-formation-of-the-state-nainital-news-c-8-hld1010-617297-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पांचवा जिपं अध्यक्ष तय करेगा राज्य निर्माण के बाद किस पार्टी को मिलेगी बढ़त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पांचवा जिपं अध्यक्ष तय करेगा राज्य निर्माण के बाद किस पार्टी को मिलेगी बढ़त
Thu, 14 Aug 2025 02:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 14 Aug 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। राज्य निर्माण के बाद अब तक रहे चार बार हुए जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में दो बार कांग्रेस और दो बार भाजपा जीती है। आज पांचवी बार जिपं अध्यक्ष का चुनाव होना है। बृहस्पतिवार को तय होगा कि भाजपा को बढ़त मिलती है या कांग्रेस को।
राज्य निर्माण के बाद वर्ष 2003 में पहली बार जिला पंचायत के चुनाव हुए। इसमें कांग्रेस के कुंवर सिंह नेगी ने जीत दर्ज की। वर्ष 2008 के चुनाव में कांग्रेस की कमलेश शर्मा के सिर अध्यक्ष का ताज सजा। इसके बाद भाजपा ने वापसी की। वर्ष 2014 में भाजपा की सुमित्रा प्रसाद और 2019 के चुनाव में भाजपा की बेला तोलिया अध्यक्ष बनीं। बृहस्पतिवार को होने वाले चुनाव में भाजपा की दीपा दरम्वाल और कांग्रेस की पुष्पा नेगी के बीच सीधा मुकाबला है। इस चुनाव में जिस भी पार्टी को जीत मिलेगी, नैनीताल सीट पर उसकी बढ़त तय है। दोनों ही प्रत्याशियों की ओर से एक-एक वोट के लिए संघर्ष किया जा रहा है।