{"_id":"57e578cc4f1c1b9b3ba82378","slug":"the-festival-will-bhabar-foot-cm-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम आज करेंगे तराई-भाबर महोत्सव का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम आज करेंगे तराई-भाबर महोत्सव का शुभारंभ
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Sat, 24 Sep 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री हरीश रावत राजकीय इंटर कालेज मोतीनगर (ग्राम पंचायत फत्ताबंगर) में शनिवार को तराई-भाबर महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। डीएम दीपक रावत ने बताया कि सीएम दोपहर 3:05पर एफ टीआई हेलीपैड पहुंचेंगे। जहां से वह फत्ताबंगर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद शाम 4: 20 पर पुन: एफटीआई हेलीपैड पर पहुंचकर देहरादून के लिए रवाना होंगे। डीएम ने जनपद के सभी विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रम में अपने विभाग की सूचनाओं सहित उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
