फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The fertility potential of Uttarakhand is losing ground

उत्तराखंड की जमीन खो रही उर्वरा क्षमता

Sun, 06 Nov 2016 10:29 PM IST
विजेंद्र श्रीवास्तव, हल्द्वानी।
विजेंद्र श्रीवास्तव, हल्द्वानी। Updated Sun, 06 Nov 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड के खेतों की उर्वरा क्षमता कम हो रही है। इसके चलते फसल उत्पादन कम होने का खतरा बढ़ गया है। यह खुलासा अल्मोड़ा स्थित विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की मृदा स्वास्थ्य परीक्षण की जांच में हुआ है।
विज्ञापन


विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने मिट्टी की सेहत का हाल जांचने के लिए अल्मोड़ा, बागेश्वर और उत्तरकाशी जिले से 900 मिट्टी के सैंपल लिए थे। इसके बाद वैज्ञानिकों ने 10 पैरामीटर पर मिट्टी की जांच की थी। जांच रिपोर्ट बताती है कि उत्तराखंड की जमीन तेजी से क्षारीय होे रही है। इसकी जांच में लगे वैज्ञानिक डा. विजय मीणा कहते हैं कि तीनों जिलों से 300-300 मिट्टी के सैंपल लिए गए थे। यह सैंपल जमीन से 0 से 15 सेमी तक गहराई से लिए गए थे।
विज्ञापन


40 प्रतिशत सैंपल में मिट्टी के क्षारीय होने का पता चला है। यह संकेत है कि मिट्टी अपनी उर्वरा क्षमता खो रही है। इसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ेगा। डा. मीणा कहते हैं कि मिट्टी क्षारीय होने का एक कारण तेज बरसात होना है, इसके कारण जमीन की ऊपर की सबसे महत्वपूर्ण परत (न्यूट्रिशन सबसे ज्यादा होते हैं और यह परत हजारों साल में तैयार होती है) का क्षरण हो रहा है। इसके अलावा मिट्टी के क्षारीय होने का एक कारण चीड़ का पिरूल भी हो सकता है, हालांकि इसके बारे में अभी पूरी तरह नहीं कहा जा सकता है। संस्थान निदेशक ए. पटनायक कहते हैं कि पहले उत्तराखंड में मिट्टी के क्षारीय होने के उदाहरण नहीं मिलते थे। यह चिंताजनक बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊंचाई वार डेटा किया गया एकत्र
हल्द्वानी। वैज्ञानिकों ने मिट्टी का सैंपल कहां से लिया है, उसका ऊंचाई (जीपीएस लोकेशन) के हिसाब से भी रिकार्ड तैयार किया है। डा. मीणा कहते हैं कि इससे यह समझने में मदद मिली है कि भूमि का व्यवहार ऊंचाईवार कैसा है। इसके अलावा जहां से सैंपल लिया गया है, उसकी निश्चित अंतराल के बाद जांच कर स्थिति जांचनी हो, तो भी कोई दिक्कत नहीं आएगी। आसानी से वैज्ञानिक बता सकते हैं कि पहले के बाद नई जांच में क्या अंतर आया है। 


कुछ तरीकों से बचा सकते हैं उर्वरा क्षमता
हल्द्वानी। वैज्ञानिकों के अनुसार अगर कुछ तरीकों को अपनाया जाए, तो घटती उर्वरा क्षमता को रोका जा सकता है। मसलन खेत की मेढ़ बंदी होनी चाहिए। इसके अलावा बुवाई ढाल के विपरीत करनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed