फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Murdered wife on suspicion of an illicit affair.

Nainital News: अवैध संबंध के शक में की थी पत्नी की हत्या

Wed, 26 Aug 2026 02:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 26 Aug 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Murdered wife on suspicion of an illicit affair.
पतलोट (नैनीताल)। तल्ला ओखलकांडा में बीती 21 अगस्त की रात डिक्री देवी की लाठी से पीटकर निर्मम हत्या करने के आरोपी पति भीम सिंह को सोमवार की शाम पुलिस ने काठगोदाम के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पुलिस को आरोपी ने बताया कि उसे पत्नी के अवैध संबंधों का शक था। शराब के नशे में उसने पत्नी के साथ मारपीट की थी। मारपीट के बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

भीमताल पुलिस क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल ने बताया कि 21 अगस्त को तल्ला ओखलकांडा में डिक्री देवी की लाठी से पीटकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप उसके पति भीम सिंह पर था। 22 अगस्त की सुबह भीम सिंह बच्चों को धमकाकर घर से फरार हो गया था। बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें दबिश दे रही थीं। सोमवार की शाम आरोपी भीम सिंह को काठगोदाम के वडियाड़ लूगड़ के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। सीओ के मुताबिक आरोपी ने बताया कि उसको पत्नी के अवैध संबंध को लेकर शक था। शराब के नशे में उसने पत्नी के साथ मारपीट की थी। मारपीट के बाद उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मृतका के पिता गुमान सिंह ने अपनी बेटी की हत्या करने पर भीम सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed