{"_id":"69561db5f6a47fbbb70f3cc6","slug":"the-fear-persists-the-whereabouts-of-the-ferocious-leopard-remain-unknown-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News: दहशत बरकरार, खूंखार तेंदुए का नहीं चला पता; ग्रामीणों में दहशत का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand News: दहशत बरकरार, खूंखार तेंदुए का नहीं चला पता; ग्रामीणों में दहशत का माहौल
Thu, 01 Jan 2026 12:39 PM IST
गायत्री जोशी
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
Published by: गायत्री जोशी
Updated Thu, 01 Jan 2026 12:39 PM IST
सार
नैनीताल जिले के धारी और ओखलकांडा में दो महिलाओं को मौत के घाट उतारने वाला तेंदुआ या बाघ वन विभाग की पकड़ से फिलहाल दूर है। विभाग की ओर से खूंखार को पकड़ने के लिए ट्रैप कैमरे लगाने के साथ पिंजरे लगाए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
नैनीताल जिले के धारी और ओखलकांडा में दो महिलाओं को मौत के घाट उतारने वाला तेंदुआ या बाघ वन विभाग की पकड़ से फिलहाल दूर है। विभाग की ओर से खूंखार को पकड़ने के लिए ट्रैप कैमरे लगाने के साथ पिंजरे लगाए हैं।
विज्ञापन
ट्रैंकुलाइज के लिए डॉक्टर की टीम के साथ वन कर्मियों की टीम गश्त कर रही है। वहीं महिला की मौत के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। उधर, वन विभाग की ओर से चमोली के तोक किटोडा में रेखा देवी के परिजनों को दस लाख का चेक और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की बात कही गई है। इधर, वन विभाग ने महिला को मारने वाले वन्य जीव का पता लगाने के लिए सैंपल रिपोर्ट देहरादून भेजी है। रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा की हमलावर बाघ था या तेंदुआ।
विज्ञापन
दोनों महिलाओं को मारने वाला एक ही जीव : धारी के दीनी तल्ली के तोक धुरा में हेमा देवी और ओखलकांडा के चमोली के तोक किटोडा में रेखा देवी को मारने वाला वन्य जीव एक ही हो सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि दीनी तल्ली से चमोली क्षेत्र की दूरी जंगल से 45 से 50 किमी की है। ऐसे में दीनी तल्ली में महिला को मारने के बाद वन विभाग की मूवमेंट को देखते हुए आदमखोर चमोली की तरफ चला गया होगा। मंगलवार को उसने घास काटते समय रेखा देवी को मार दिया होगा। ग्रामीणों ने वन विभाग से आदमखोर वन्य जीव का पता लगाकर उसे पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन