{"_id":"824053569d50e9786f77ef651a878fc7","slug":"the-fear-felt-cylinders-referred-to-the-fulfillment-department-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडरों से लगा डर, पूर्ति विभाग को सौंपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडरों से लगा डर, पूर्ति विभाग को सौंपे
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
Updated Sat, 23 May 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
परिवहन विभाग की टीम ने बीते दिनों अभियान चलाकर गैस किट लगे वाहनों को पकड़ा था। इसमें सुरक्षा की दृष्टि से वाहनों से सिलेंडर निकालकर आरटीओ कार्यालय में अलग रख दिए थे। पर आग लगने की घटना से परिवहन विभाग के अधिकारियों को भी भयभीत कर दिया।
विज्ञापन
कार्यालय में पचास से ज्यादा छोटे सिलेंडर रखे थे, जिसमें कई में गैस थी। इनमें छोटी सी चिंगारी से कोई भी हादसा हो सकता है। ऐसे में आनन फानन में पूर्ति विभाग को से संपर्क कर परिवहन विभाग ने जब्त 52 सिलेंडर सिपुर्द कर दिया। एआरटीओ डा. गुरदेव सिंह ने ने बताया कि वैसे भी सिलेंडर बाद में जिला पूर्ति विभाग को ही सौंपा जाता है।
विज्ञापन
एआरटीओ सिंह ने बताया कि परिवहन विभाग की टीमों ने विभिन्न रूटों पर अभियान चलाया। इसमें 21 वाहनों का चालान करने के साथ एक वाहन को सीज किया गया। जिस टैंपो को सीज किया गया था। उसके पास कागजात नहीं थे।
विज्ञापन