फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The father of a youth from another community was beaten up by a mob in a love affair case in nainital

नैनीताल में आधी रात हंगामा: प्रेम-प्रसंग के मामले में दूसरे समुदाय के युवक के पिता को भीड़ ने पीटा, भड़के लोग

Thu, 31 Jul 2025 11:38 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 31 Jul 2025 11:38 AM IST
सार

नैनीताल के एक प्रतिष्ठित विद्यालय में पढ़ने वाली कक्षा 11 की छात्रा और दूसरे समुदाय के युवक के बीच प्रेम-प्रसंग से सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगड़ने से बच गया। मामले का पता चलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार रात कोतवाली के बाहर जमकर नारेबाजी की। 

विज्ञापन
The father of a youth from another community was beaten up by a mob in a love affair case in nainital
नैनीताल में बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल नगर के एक प्रतिष्ठित विद्यालय में पढ़ने वाली कक्षा 11 की छात्रा और दूसरे समुदाय के युवक के बीच प्रेम-प्रसंग से सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगड़ने से बच गया। मामले का पता चलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार रात कोतवाली के बाहर जमकर नारेबाजी की। मौलाना की आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मामला तूल पकड़ता देख कोतवाली से लेकर मस्जिद तक पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। मामला शांत होने के बाद गुस्साई भीड़ ने युवक के घर पहुंचकर पिता की पीट दिया।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मल्लीताल क्षेत्र में दूसरे समुदाय का एक युवक किसी मामले में बयान देने कोतवाली पहुंचा। कक्षा 11 की छात्रा भी अपनी दादी के साथ कोतवाली पहुंच गई। जब देर शाम तक दोनों घर नहीं पहुंचीं तो परिजन कोतवाली पहुंच गए। मामले ने उस समय तूल पकड़ लिया जब उन्होंने अपनी बेटी को किसी अन्य समुदाय के युवक के साथ कोतवाली में बैठे देखा।

विज्ञापन

थाने में परिजनों को पता चला कि युवक को दिन में किसी अन्य लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने पूछताछ के लिए बैठाया था और छात्रा वहां आरोपी के पक्ष में बैठी थी। यह देख परिजनों ने लड़की को कोतवाली में ही थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद लड़की ने परिजनों के साथ घर जाने से मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जानकारी हिंदूवादी संगठनों को मिली तो उन्होंने रात आठ बजे परिजनों के साथ कोतवाली का घेराव कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अन्य थानों से पुलिस बुला ली और थाने के सामने से मस्जिद तक तैनात कर दी। छात्रा के परिजनों का कहना है कि वह कुछ समय से युवक के संपर्क में थी जो उसे नशा करवाता था। इस पर परिजनों ने आपत्ति जताई थी।

हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता दूसरे समुदाय के लोगों पर आरोप लगाते हुए कोतवाली में डटे रहे। एक पक्ष के मौके से चले जाने पर पुलिस अंदाजा लगा रही थी कि मामला शांत हो जाएगा लेकिन जैसे ही बाहर डटे लोगों को युवक के घर चले जाने की सूचना मिली तो वे उसके घर सूखाताल पहुंच गए। वहां युवक नहीं मिला तो उन्होंने उसके पिता नजर खान की पिटाई कर दी। परिजनों ने किसी तरह नजर को युवकों से बचाकर पड़ोसियों के घर में छिपाया। साथ ही पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो मारपीट करने वाले युवक भाग गए। इसके बाद घायल को अस्पताल लाया गया। डॉ. दिव्यांशु पुनेठा ने बताया कि इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है।

कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया कि परिजनों की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने छात्रा की काउंसलिंग की। सभी पक्षों से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मौलाना के खिलाफ तहरीर सौंपी
मौलाना के आपत्तिजनक बयान पर बजरंग दल के लोगों ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कोतवाली के बाहर नारेबाजी की और मौलाना के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कोतवाली में तहरीर सौंपी है। बुधवार देर रात जब कोतवाली में युवक व छात्रा से पुलिस व परिजन वार्ता कर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान मुस्लिम समुदाय के एक मौलाना ने कोतवाली में जाकर पूर्व की घटना का हवाला देते हुए माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। इसे लेकर हिंदूवादी संगठन के लोग भड़क गए। लोगों का कहना है कि वह कोतवाली के बाहर खड़े थे। इस दौरान मस्जिद के मौलाना ने कोतवाली में आपत्तिजनक बात कही। उन्होंने मौलाना पर धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से मौलाना के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।



पुलिस की सतर्कता से शांत हुआ माहौल
मल्लीताल में 30 अप्रैल को बच्ची से दुष्कर्म की घटना सामने के बाद हिंदूवादी संगठनों ने दुकानों में जमकर तोड़फोड़ और बवाल किया था। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने विरोधस्वरूप नैनीताल बंद किया था। घटना से काफी दिन तक नैनीताल का माहौल गर्म रहा था। बुधवार रात जब दो समुदाय के लोग कोतवाली में पहुंचे तो पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। एहतियातन आसपास के थानों से फोर्स बुला ली गई। हिंदूवादी संगठनों के लोगों को पुलिस ने किसी तरह शांत कराया। इससे शहर की फिजा खराब होने से बच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed