फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The elderly climbed the pillar of the Kosi barrage bridge, the police had to struggle hard to take off

कोसी बैराज के पुल के पिलर पर चढ़ा बुजुर्ग, उतारने के लिए पुलिस को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 02:42 AM IST
विज्ञापन
The elderly climbed the pillar of the Kosi barrage bridge, the police had to struggle hard to take off
रामनगर के कोसी बैराज पुल से बुजुर्ग को उतारती पुलिस। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। कोसी बैराज पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बुजुर्ग पुल के पिलर पर चढ़ गया और आत्महत्या का प्रयास करने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस बमुश्किल उसे उतारकर कोतवाली ले गई। बुजुर्ग को 151 में चालान कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

60 वर्षीय राम सिंह मूल रूप से मौलेखाल जिला अल्मोड़ा निवासी हैं। वर्तमान में वह बंबाघेर रामनगर में रहते हैं। वह पिछले काफी समय से मानसिक तनाव में थे। इस पर वह शनिवार की सुबह दस बजे कोसी बैराज के पुल के पिलर पर चढ़ गए। पिलर पर चढ़ते देख लोगों ने शोर मचाया। कोसी बैराज पर तैनात सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने उतारने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं उतरे। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे कांस्टेबल नसीम अहमद, मुकेश नेगी, ट्रैफिक सिपाही संतोष सिंह, होमगार्ड रघुवीर सिंह व शाहिद हुसैन ने साहस का परिचय दिखाया। सभी कोसी बैराज के पुल पर चढ़ गए और बुजुर्ग को पकड़कर किसी तरह नीचे लाए। इस में करीब पौन घंटे का समय लगा।
विज्ञापन

दामाद ने नहीं ली बुजुर्ग की जमानत
कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि राम सिंह मानसिक रूप से परेशान थे। पारिवारिक कारणों के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। उनके खिलाफ धारा 151 के तहत मामला दर्ज किया गया। रामसिंह के दामाद से जमानत लेने को कहा, लेकिन उसने जमानत नहीं ली तो बुजुर्ग को जेल भेजना पड़ा। बताया जा रहा है कि राम सिंह पारिवारिक क्लेश की वजह से तनाव में थे। उनकी बेटी का विवाह रामनगर में हुआ है। सूत्र बताते हैं कि शनिवार को वह अपनी बेटी के यहां गए थे और वहां भी किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed