{"_id":"67bcd65507273451d70cdde1","slug":"the-driver-himself-collected-the-ticket-amount-in-the-contracted-bus-haldwani-news-c-337-1-hld1039-119368-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: अनुबंधित बस में चालक ने ही बटोर ली टिकटों की रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: अनुबंधित बस में चालक ने ही बटोर ली टिकटों की रकम
विज्ञापन
हल्द्वानी। रोडवेज की अनुबंधित बस में परिचालक तो था नहीं, मौका पाकर चालक ने ही यात्रियों से टिकट की राशि ले ली और उन्हें बसअड्डे तक ले आया। यहां पहुंचने पर यात्रियों ने डिपो प्रबंधन से शिकायत की। इस पर बस स्वामी को नोटिस जारी करते हुए यात्रियों से ली गई राशि की तीन गुना रकम वसूलने का आदेश जारी किया है।
हल्द्वानी डिपो की अनुबंधित बस संख्या यूकेo4पीए-1936 सर्विस के लिए रुद्रपुर गई थी। वहां से लौटते वक्त बस चालक ने हल्द्वानी के लिए यात्री बैठा लिए। बस में करीब 23 यात्री सवार हुए। सूत्रों के अनुसार पंतनगर मोड़ पर चालक ने बस रोककर प्रति यात्री 50 रुपये एकत्र कर लिए। बस में परिचालक न होने पर यात्रियों को शंका हुआ तो उन्होंने हल्द्वानी पहुंचने पर इसकी शिकायत डिपो प्रबंधन से की। इस पर मामला उजागर हुआ।
कोट
अनुबंधित बस में चालक संबंधित एजेंसी का ही होता है। यह बस मेंटनेंस के लिए रुद्रपुर गई थी। लौटते वक्त चालक ने नियमों का उल्लंघन कर बस में यात्री बैठा लिए। इसका पता चलने पर बस स्वामी को कड़ी हिदायत देते हुए चालक को हटाने को कहा गया है। साथ ही जुर्माना भी लगाया गया है। -संजय पांडे, एआरएम हल्द्वानी डिपो
विज्ञापन
वॉल्वो में बुक कराए थे टिकट, सेवा रद्द...यात्री परेशान
हल्द्वानी। दोपहर 1:30 बजे दिल्ली जाने वाली ऑनलाइन बुकिंग वाली काठगोदाम डिपो की वॉल्वो सेवा ऐन वक्त पर रद्द हो गई। इसमें 10 यात्री ने टिकट बुक कराए थे। डिपो के एआरएम राजेंद्र आर्य ने बताया कि वॉल्वो बस खराब होने के कारण सोमवार को रूट पर नहीं भेजी गई। यात्रियों को टिकट की राशि रिफंड की जाएगी। इधर बस स्टेशन पहुंचे यात्रियों ने वहां तैनात कर्मचारियों को खूब खरीखोटी सुनाई। उनका कहना था कि यदि बस निरस्त की गई तो इसकी जानकारी उन्हें पूर्व में ही मेसेज से दी जानी चाहिए थी। संवाद