फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The dirt that spreads from place to place will make you sick.

जगह-जगह फैली गंदगी तो बीमार कर देगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
The dirt that spreads from place to place will make you sick.
उपनल कर्मियों की हड़ताल का असर अब नजर आने लगा है।सुशीला तिवारी अस्पताल के महिला एवं प्रसूति वार्? - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। उपनल कर्मियों की हड़ताल अब सुशीला तिवारी अस्पताल में मरीजों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। हड़ताल के कारण स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग से निकलने वाली गंदगी और बायोमेडिकल वेस्ट एक कमरे में भरा है। दुर्गंध के कारण खड़ा होना भी मुश्किल है। गंदगी और बायोमेडिकल वेस्ट के कारण संक्रामक बीमारी का खतरा हो गया है। सफाई करवाने के प्रशासन के दावे हवा हवाई हैं।
विज्ञापन

हड़ताल के कारण इमरजेंसी के सामने बायोमेडिकल वेस्ट भी फैला हुआ है। पीपीई किट, दस्ताने समेत अन्य सामग्री पड़ी हुई थी। एसटीएच आने वाले मरीजों को जांचों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। मरीजों को स्ट्रेचर से खुद इमरजेंसी या वार्ड तक लेकर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उपनल कर्मियों ने किया प्रदर्शन
हल्द्वानी। उपनल कर्मियों ने नियमितीकरण और समान काम के लिए समान वेतन की मांग को लेकर बुद्ध पार्क में प्रदर्शन किया। साथ ही सुशीला तिवारी उपनल कर्मचारी संघ का गठन किया। संघ का अध्यक्ष प्रताप सिंह बोरा को चुना गया। 25 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। प्रदर्शन करने वालों में राकेश कुमार, नीरज हेडिया, चंदू कफल्टिया, धर्मेंद्र जोशी, भानु त्रिपाठी, शंकर टम्टा, चंद्र दत्त दुम्का आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री भगत से मिला प्रतिनिधि मंडल
हल्द्वानी। उत्तराखंड उपनल संविदा संघ के पदाधिकारी शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत से मिले। उन्होंने राज्य कर विभाग से हटाए 65 कर्मियों को बहाली का अनुरोध किया। भगत ने सचिव वित्त से वार्ता की। उपनल कर्मियों ने भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा को भी मामले से अवगत कराया। मुलाकात करने वालों में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रमेश शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष तेजा बिष्ट, विनोद बिष्ट, मनोज जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed