फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The department should explain why the money was not spent...

Nainital News: विभाग बताएं पैसा खर्च क्यों नहीं हुआ...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
The department should explain why the money was not spent...
भीमताल (नैनीताल)। विकास भवन सभागार में सोमवार को डीएम ललित मोहन लाल ने जिला, राज्य केंद्र, वाह्य सहायतित योजनाओं और 20 सूत्रीय कार्यक्रम की मासिक बैठक की। डीएम ने जिला योजना के तहत विकास कार्यों में धनराशि कम खर्च करने पर नाराजगी जाहिर करते हुए तमाम विभागों से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

उन्होंने उद्योग, लोनिवि, लघु सिंचाई, समाज कल्याण, चिकित्सा विभाग की ओर से लक्ष्य के सापेक्ष धनराशि कम खर्च करने पर अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगते हुए 15 दिन में बेहतर प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने फरवरी 2026 तक शत-प्रतिशत धनराशि विकास कार्यों पर खर्च करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा धनराशि खर्च नहीं करने वाले विभागों पर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना बायोगैस संयंत्र संबंधित विभागों के डी श्रेणी में होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए सभी विभागों को ए श्रेणी में लाने के निर्देश दिए। 20 सूत्रीय कार्यक्रम में 26 विभाग ए, 12 बी और चार विभाग डी श्रेणी में शामिल हैं।
विज्ञापन

डीएम ने निर्माण कार्य प्रारंभ होने से पहले जीपीएस फोटोग्राफ उपलब्ध कराने और कार्यों का थर्ड पार्टी सत्यापन कराने को कहा। डीएसटीओ डॉ. मुकेश सिंह नेगी ने बताया कि जिला योजना में 70.20 करोड़ में से 47.44 करोड़ खर्च कर दिए गए हैं। राज्य योजना में 72 प्रतिशत, केंद्र पोषित में 93 प्रतिशत और वाह्य सहायतित में शत-प्रतिशत धनराशि खर्च कर ली गई है। इस दौरान डीडीओ गोपाल गिरी गोस्वामी, एपीडी चंद्रा फर्त्याल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed