{"_id":"5d3cb2f58ebc3e6d0d0e5289","slug":"the-demand-for-unification-of-transport-department-and-corporation-haldwani-news-hld3506375109","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन विभाग और निगम को एक करने की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन विभाग और निगम को एक करने की उठी मांग
विज्ञापन
हल्द्वानी में आयोजित उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ के क्षेत्रीय वार्षिक प्रतिनिधि सम्मेलन में म?
हल्द्वानी। उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ के कुमाऊं क्षेत्र के 16 वें क्षेत्रीय प्रतिनिधि सम्मेलन में परिवहन विभाग और परिवहन निगम को एक करने की मांग प्रमुखता से उठी। मुखानी में एक बारात घर में आयोजित कार्यक्रम में रोडवेज कर्मियों ने मांग संबंधी ज्ञापन परिवहन मंत्री यशपाल आर्य को सौंपा।
संगठन के प्रदेश महामंत्री शेखरानंद पांडे ने परिवहन निगम का घाटा कम करने के लिए परिवहन निगम और परिवहन विभाग का एकीकरण करने की मांग की। उन्होंने परिवहन नीति घोषित करने, डग्गामारी रोकने, सेवानिवृत्त मृतक आश्रितों के देय, बसों का बेड़ा 2500 करने, कर्मचारियों को महीने की एक तारीख को वेतन जारी करने, परिवहन निगम में उच्च स्तरीय व्यापत भ्रष्टाचार की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने आदि की मांग भी की।
इससे पहले सम्मेलन का शुभारंभ परिवहन मंत्री यशपाल आर्य, भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बृजेश शर्मा और मदन सिंह बिष्ट ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में मेयर जोगेंद्र रौतेला, नंदा बल्लभ, एनडी ध्यानी, जेपी गौड़, नवीन प्रकाश, नरेंद्र पडलिया, लीला बोरा, निशा सक्सेना, प्रेम दुम्का, केएन दानी, बालमुकुंद सुयाल, नवनीत कपिल, रामप्रीत यादव, पूरन चौबे, राम कुमार, दीवान सिंह, पूरन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
जल्द होगी परिचालकों की भर्ती: यशपाल
हल्द्वानी। परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने कार्यक्रम में कहा कि परिवहन निगम जल्द ही परिचालकों की भर्ती करने जा रहा है। अधिकारियों से प्रस्ताव बनाने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि कि 300 बसें खरीदी गई हैं। अगस्त के अंतिम सप्ताह से ये बसें सड़क पर दिखाई देने लगेंगी। कुंभ मेले के लिए 150 बसों की जरूरत पड़ेगी। अधिकारियों से इसके लिए प्रस्ताव बनाने के लिए कहा गया है। प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि भवाली डिपो का बस अड्डा निगम की संपत्ति है।