फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The decision rule: public drug center will open in Stiac

शासन का फैसला: एसटीएच में खुलेगा जन औषधि केंद्र

Sun, 05 Jun 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Sun, 05 Jun 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कालेज एवं डा. सुशीला तिवारी चिकित्सालय परिसर में अब मेडिकल स्टोर नहीं चलेगा। बल्कि जन औषधि केंद्र खोला जाएगा। इससे लोगों को सस्ती दवाइयां उपलब्ध हो सकेंगी। शासन स्तर पर यह फैसला हुए 15 दिन से अधिक का समय बीत चुका है मगर इस दिशा में मेडिकल कालेज प्रशासन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। इस निर्णय को देखते हुए अस्पताल परिसर में संचालित संयोग फार्मेसी के मेडिकल स्टोर का अनुबंध 29 फरवरी को समाप्त होने के बाद पुन: टेंडर नहीं किया गया। 
विज्ञापन



जानकारी के मुताबिक डा. सुशीला तिवारी अस्पताल में जन औषधि केंद्र खोलने का निर्णय पिछले माह 17 मई को शासन स्तर पर चिकित्सा शिक्षा के प्रमुख सचिव ओमप्रकाश की अध्यक्षता में आहूत विभागीय बैठक में हुआ था। बैठक में राजकीय मेडिकल कालेज हल्द्वानी परिसर में स्थापित मेडिकल स्टोर के स्थान पर जन औषधि केंद्र खोले जाने के संबंध में तय किया गया कि जन औषधि केंद्र के संचालन का कार्य रेडक्रास सोसाइटी के माध्यम से कराया जाए। जन औषधि केंद्र को खोले जाने के संबंध में राज्य सरकार द्वारा चिकित्सालय परिसर में ही जगह उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव ने यह निर्देश भी दिए कि प्रस्तावित जन औषधी केंद्र प्रत्येक दिन 24 घंटे खुले रहेंगे तथा चिकित्सकों द्वारा मात्र जेनेरिक मेडिसन ही लिखी जाएगी। अगर उक्त से इतर कोई दवाइयां प्रेसक्राइव की जानी है तो चिकित्सक द्वारा अपने से एक स्तर ऊपर के अधिकारी से काउंटर हस्ताक्षर कराए जाने होंगे। बैठक में चिकित्सा शिक्षा के उपसचिव विक्रम सिंह राणा, अनु सचिव सुभाष चंद्र, चिकित्सा शिक्षा के निदेशक डा. आशुतोष सयान, मेडिकल कालेज के प्रोफेसर डा. आरजी नौटियाल, प्रोफेसर डा. संजय गर्ग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed