फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The daughter-in-law of the MLA did not accept, the BJP leaders in Ramnagar

नहीं मानीं विधायक की बहू, रामनगर में भाजपाइयों में ही भिड़ंत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
The daughter-in-law of the MLA did not accept, the BJP leaders in Ramnagar
रामनगर से ब्लॉक प्रमुख की भाजपा की बागी उम्मीदवार श्वेता बिष्ट। अमर उजाला - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। ब्लॉक प्रमुख पद को लेकर दिलचस्प मुकाबले के आसान बन गए हैं। यहां भाजपा और भाजपा में ही मुकाबला है। मैदान में डटीं विधायक दीवान सिंह बिष्ट की बहू श्वेता बिष्ट को पार्टी के पर्यवेक्षक नहीं मना पाए। उन्होंने अपना नाम वापस नहीं लिया। अब उनका मुकाबला पार्टी अधिकृत प्रत्याशी रेखा रावत से होगा।
विज्ञापन

कयास लगाए जा रहे थे कि सोमवार को नाम वापसी के दिन श्वेता बिष्ट अपना नाम वापस लेंगी। इसे लेकर वरिष्ठ पदाधिकारियों ने वार्ताओं का दौर शुरू किया। श्वेता को मनाने के लिए पार्टी प्रदेश नेतृत्व ने दर्जा राज्यमंत्री राजेश कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता और कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत को मोर्चे पर लगाया। तीनों नेता सोमवार को विधायक दीवान सिंह बिष्ट के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने श्वेता बिष्ट से नाम वापसी की बात कही लेकिन उन्होंने अपने पक्ष में पूूर्ण बहुमत होने का दावा करते हुए डटे रहने का एलान कर दिया। पदाधिकारियों ने काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन श्वेता बिष्ट ने नाम वापसी से पूरी तरह इंकार कर दिया। उधर, इस बारे में पूछे जाने पर भाजपा विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने कहा कि श्वेता ने पर्यवेक्षकों के सामने अपनी बात रखी और पूर्ण बहुमत की बात कही।
विज्ञापन

अपनी-अपनी जीत का दावा
श्वेता बिष्ट की ओर से पूर्ण बहुमत की बात निराधार है। प्रदेश नेतृत्व को गुमराह किया जा रहा है। मेरे पास पूर्ण बहुमत है और जीत भी तय है।
-रेखा रावत, भाजपा प्रत्याशी
मेरे पस पूरा बहुमत है। मेरी जीत तय है। हमने अपने बात प्रमुखता से रखी है। पीछे हटने का सवाल ही पैदा नहीं होता।
-श्वेता बिष्ट, विधायक की बहू
प्रदेश नेतृत्व को भेजी रिपोर्ट
रामनगर। भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने बताया कि हमारे सामने श्वेता बिष्ट की ओर से किसी भी बीडीसी सदस्य को प्रस्तुत नहीं किया गया। हालांकि उनके अपने पास पूर्ण बहुमत की बात कही है। इस मामले की विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को भेज दी गई है। बता दें कि पूर्व में पार्टी के प्रदेश महामंत्री राजू भंडारी ने स्पष्ट कहा था कि पार्टी के विरुद्ध चुनाव लड़ने वालों के खिलाफ निष्कासन की कार्यवाही की जाएगी। अब रामनगर भाजपा में क्या होता है यह जानना दिलचस्प होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों पदों पर सीधी टक्कर
रामनगर। ब्लाक प्रमुख के साथ ही दो अन्य पदों पर भी सीधी टक्कर होगी। ज्येष्ठ प्रमुख पद के लिए निवर्तमान ब्लाक प्रमुख संजय नेगी, किरन रावत और कनिष्ठ प्रमुख पद के लिये मोरध्वज व महेश चंद्र के बीच मुकाबला होगा। 33 सदस्यीय सदन के तीनों पदों पर चुने जाने के लिये प्रत्येक प्रत्याशी को कम से कम 16 सदस्यों का समर्थन जरूरी है।

कांग्रेस पहली बार देगी भाजपा को वोट
रामनगर। ऐसा पहली बार होगा जब कांग्रेस समर्थित बीडीसी सदस्य भाजपा से जुड़े प्रत्याशियों को वोट देंगे। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत ने कहा कि कांग्रेस के संभावित ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी चुनाव हार गये थे। नये प्रत्याशी के चयन में समय लग गया। तब तक कांग्रेसी बीडीसी सदस्य भाजपा के दोनों खेमों मे बंट चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed