{"_id":"60d4eb768ebc3e2da13b5728","slug":"the-crowd-in-the-market-forgot-the-rules-of-kovid-haldwani-news-hld4288892198","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में भीड़ कोविड के नियम भूल गई,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में भीड़ कोविड के नियम भूल गई,
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोरोना की दूसरी लहर के बाद बाजार खुलते ही अब कोविड-19 के नियमों की अनदेखी भी होने लगी है। सदर बाजार, कारखाना बाजार, मीरा मार्ग बाजार, चौक बाजार, मंगलपड़ाव बाजार में न सामाजिक दूरी का पालन हो रहा है और न ही गाइड लाइन का।
बाजार में जहां-तहां ठेलों पर सामान बेचने वालों की भीड़ के कारण पैदल निकलना तक मुश्किल हो जा रहा है। कई दुकानदार भी कोरोना से बचाव को लेकर जागरूक नहीं है। दुकानों पर सैनिटाइजेशन तक की व्यवस्था नहीं की है। लोगों का मानना है कि कोविड-19 के नियमों की अनदेखी कहीं भारी न पड़ जाए इसलिए दुकानदारों और ग्राहकों को जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन को ठोस कदम उठाने चाहिए।
बाजार में पब्लिक और व्यापारी दोनों को सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए। कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन नहीं किया तो यह लापरवाही भविष्य में हमारे लिए घातक हो सकती है।
विज्ञापन
- योगेश शर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल
-
बाजार खुलने के साथ ही हम सबसे मास्क लगाने और सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए सबसे कह रहे हैं। कोरोना महामारी से अपने को भी बचाना है तथा ग्राहक को भी बचाना है।
- हुकुम सिंह कुंवर संस्थापक अध्यक्ष, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल
-
अगर कोरोना महामरी की तीसरी लहर को रोकना है तो सबको जागरूक होना पड़ेगा। बाजार में दुकानदारों और ग्राहकों को भी कोरोना महामारी से बचने के लिए नियमों का पालन करना होगा।
- राजीव अग्रवाल नगर अध्यक्ष, प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल
बाजार खुलने पर कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन अवश्य होना चाहिए अन्यथा यह लापरवाही भारी पड़ सकती है। जब कोरोना महामारी पर नियंत्रण रहेगा तभी व्यापार होगा और हम सब स्वस्थ्य रह पाएंगे।
- अमरजीत सिंह चड्ढा प्रदेश अध्यक्ष, देवभूमि व्यापार मंडल
प्रशासन का पक्ष
बाजार में जो भी भीड़ भाड़ वाले इलाके हैं वहां नियमित चेकिंग करने के लिए तहसीलदार और नगर निगम अधिकारियों की एक संयुक्त टीम बनाई गई है जो कि बाजार में भ्रमण कर कोविड से बचाव के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। इसके साथ ही भीड़भाड़ इलाकों में सैंपलिंग कराने पर प्रशासन का जोर है ताकि अगर कोई संक्रमित है तो उसका पता लग सके।
- ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट