फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The credit for the construction of Shri Ram temple goes to all Hindu society: Praveen

श्रीराम मंदिर निर्माण का श्रेय सभी हिंदू समाज को : प्रवीण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
The credit for the construction of Shri Ram temple goes to all Hindu society: Praveen
रामनगर (नैनीताल)। अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण हो रहा है, यह आनंद का विषय है। राम मंदिर के निर्माण का श्रेय पूरे हिंदू समाज को जाता है, न कि किसी व्यक्ति विशेष या राजनीतिक पार्टी को। यह कहना है अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया का।
विज्ञापन

कोसी रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. तोगड़िया ने कहा कि आगामी चुनाव में जनता को सत्ता पक्ष के कार्य की समीक्षा करनी चाहिए। यदि सही कार्य किया है तो समर्थन देना चाहिए, नहीं किया है तो विचार करना चाहिए कि सत्ता पक्ष को समर्थन दें या न दें। उन्होंने कहा कि वह 40 साल से हिंदुओं को जगाने का कार्य कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। देश में राम मंदिर निर्माण के साथ-साथ यह भी देखना होगा कि कोई हिंदू भूखा न सोए और उसके पास सिर छुपाने के लिए घर हो। देश में एक करोड़ हिंदू हैं, जिनके पास घर नहीं हैं। ऐसे में हिंदुओं को समृद्ध करने की जरूरत है। एक सवाल के जवाब में डॉ. तोगड़िया ने कहा कि देश में हिंदू बनने की स्पर्धा शुरू हो चुकी है। यह अच्छी बात है।
विज्ञापन

तोगड़िया ने इशारों ही इशारों में केंद्र सरकार को महंगाई और बेरोजगारी पर घेरा। उन्होंने तब्लीगी जमात पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की। इस दौरान कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन मंत्री ईश्वरी प्रसाद, क्षेत्रीय मंत्री मनोज व्यास, क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुभाष जोशी, प्रचार मंत्री वीरेंद्र अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed