{"_id":"689a59a2aa0f0574fe00381a","slug":"the-cracks-on-the-road-caused-trouble-due-to-rain-haldwani-news-c-240-1-shld1006-109125-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बारिश की मार से सड़क पर पड़ी परेशानी की दरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बारिश की मार से सड़क पर पड़ी परेशानी की दरार
विज्ञापन
भीमताल/गरमपानी(नैनीताल)। मूसलाधार बारिश के चलते सोमवार को पर्वतीय क्षेत्रों में भारी नुकसान पहुंचा है। गरमपानी में झूलापुल के पास थुवा की पहाड़ी से भारी बोल्डर के सड़क पर गिरने से सड़क का एक हिस्सा टूट गया। इससे सड़क के बीचों-बीच दरार आ गई। सड़क के टूटने से दो घंटे यातायात बंद रहा। बाद में प्रशासन ने सड़क सही कराकर आवाजाही सुचारु की।
अल्मोड़ा मार्ग में लोहाली की पहाड़ी से सुबह छह बजे पत्थर और मलबा आने से यातायात बंद रहा। चार घंटे बाद प्रशासन ने सड़क खोलकर यातायात सुचारू किया। खैरना-रानीखेत मोटर मार्ग में पहाड़ी से पत्थर और बोल्डर गिरते रहे। जेसीबी से पत्थर किनारे किए गए। खैरना में शिव मंदिर की पहाड़ी से मलबा आने पर एसडीएम मोनिका ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटवाकर वाहनों की आवाजाही शुरू की। रामगढ़ ब्लॉक के प्यूड़ा में शिमायल गांव में मूसलाधार बारिश के चलते मलबा आने से ललित मोहन कपिल के मकान को भारी नुकसान पहुंचा है। कानूनगो नरेश असवाल और पटवारी रवि पांडे, पूजा ने मौका मुआयना किया। उन्हें दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया है। भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत जंगलियागांव के पंचायत घर की सुरक्षा दीवार के टूटने से पंचायत घर को खतरा पैदा हो गया है। ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने यह जानकारी दी। इधर धारी ब्लॉक के बबियाड़-दुदुली-अमदों मोटर मार्ग पर एक सप्ताह पहले आए मलबे के चलते सड़क बंद होने से ग्रामीण, किसान, स्कूली बच्चे और दूध लाने वाले लोग परेशान हैं। सोमवार को कांग्रेसी नेता मनोज शर्मा और प्रमोद कुमार ने लोनिवि के मुख्य अभियंता को ज्ञापन देकर सड़क खोलने की मांग की है। इस दौरान हरीश चंद्र आर्या, गणेश बेलवाल, सोबन आर्या आदि मौजूद रहे। भीमताल के जंगलियागांव-छोटा कैलाश मोटर मार्ग पर बासा के पास भारी मलबा आने से सड़क बंद होने से लोग परेशान हैं। शिक्षक शंकरनाथ गोस्वामी ने कहा कि पहाड़ी से लगातार मलबा गिर रहा है। भवाली-अल्मोडा हाईवे में क्वारब की पहाड़ी से मलबा आने के चलते सड़क पर यातायात बंद होने से वाहन चालक और यात्री परेशान रहे। सुबह 11 बजे बाद मार्ग खुला।