{"_id":"56f97f894f1c1bc01cf00335","slug":"the-cpu-of-the-invoice-by-the-minister-s-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपीयू ने किया केंद्रीय मंत्री की कार का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीपीयू ने किया केंद्रीय मंत्री की कार का चालान
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Tue, 29 Mar 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही सीपीयू ने केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक राज्यमंत्री हंसराज गंगाराम अहीर की कार से लाल बत्ती उतारकर नगद चालान कर दिया। कार से केंद्रीय मंत्री के रिश्तेदार नैनीताल घूमने जा रहे थे।
सोमवार सुबह सीपीयू के दरोगा ललित मोहन रावल कांस्टेबल राजेंद्र सिंह धामी और घनश्याम चंदोला के साथ रामपुर रोड पर छठ पूजा स्थल के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने लाल बत्ती लगी फारच्यूनर कार (डीएल6 सीएम 7770) को रोक लिया। पूछताछ में कार चालक दीपक ने बताया कि कार केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक राज्यमंत्री हंसराज गंगाराम अहीर की है।
कार में सवार लोग उनके रिश्तेदार हैं और नैनीताल घूमने जा रहे हैं। सीपीयू दरोगा रावल के अनुसार कार में केंद्रीय मंत्री मौजूद नहीं थे जिस पर उनकी कार से लाल बत्ती उतारकर दो सौ रुपये का नगद चालान कर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
लाल बत्ती लगी कार का चस्पा चालान
हल्द्वानी। नैनीताल रोड पर गश्त के दौरान सीपीयू की टीम ने नो पार्किंग में खड़ी लाल बत्ती लगी कार का चस्पा चालान कर दिया। कार में कोई मौजूद न होने के कारण कार मालिक का पता नहीं चल पाया है। सीपीयू प्रभारी मनीष शर्मा के अनुसार उनकी टीम के दरोगा हरीश धामी सोमवार दोपहर नैनीताल रोड पर गश्त कर रहे थे । इसी दौरान उन्होंने जिलाधिकारी कैंप कार्यालय के बाहर नो पार्किंग में खड़ी ईनोवा कार का चस्पा चालान कर दिया। शर्मा के अनुसार कार में लाल बत्ती लगी थी। कुछ देर इंतजार करने के बाद भी कोई कार के पास नहीं आया, जिससे कार स्वामी की जानकारी नहीं मिल पायी। टीम ने कार का चस्पा चालान कर दिया।