{"_id":"2c0f907de353ce72944aa937084e331b","slug":"the-cpu-has-dragged-young-minor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपीयू जवान को घसीटकर ले गया नाबालिग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीपीयू जवान को घसीटकर ले गया नाबालिग
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
Updated Thu, 18 Jun 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुखानी चौराहा पर नाबालिग स्कूटी सवार ने सिटी पेट्रोल यूनिट (सीपीयू) के जवानों को जमकर छकाया। हेलमेट चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार सीपीयू जवान को टक्कर मारने के बाद फरार हो गया। यूनिट के जवानों ने नाकेबंदी कर नाबालिग को पकड़ लिया। कोतवाली में परिजनों को बुलवाकर स्कूटी का चालान कर नाबालिग को हिदायत देकर छोड़ दिया।
दोपहर में मुखानी चौराहा पर सीपीयू वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक स्कूटी सवार को रोका गया। स्कूटी सवार नाबालिग था और हेलमेट सिर के बजाय स्कूटी पर टांगा था। सीपीयू ने नाबालिग से स्कूटी सड़क के किनारे खड़ा कर कागज दिखाने को बोला। इतनी बात सुनते ही नाबालिग ने स्कूटी दौड़ा दी।
सीपीयू जवान ने स्कूटी रोकने का प्रयास किया तो उसे टक्कर मारकर जमीन पर गिरा दिया। जवान ने तब भी स्कूटी नहीं छोड़ी। नाबालिग जवान को स्कूटी से कुछ दूर तक घसीटते हुए फरार हो गया। सड़क पर गिरे सीपीयू जवान को देख आसपास भीड़ लग गई। सीपीयू के दूसरे साथी ने वायरलेस पर सूचना देकर नाकेबंदी की।
विज्ञापन
कुछ दूरी पर नाबालिग को पकड़ लिया गया। सीपीयू नाबालिग को कोतवाली ले गई और स्कूटी का चालान कर परिजनों को बुलाया। परिजन कोतवाली पहुंचते ही नाबालिग पर बरस पड़े और सीपीयू के जवानों से माफी मांगने लगे। सीपीयू जवानों ने भी नाबालिग समझकर चालान काटने के बाद उसे छोड़ दिया।