फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The corporation office chaos arena

अराजकता का अखाड़ा है निगम दफ्तर

Wed, 25 Mar 2015 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Wed, 25 Mar 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन

नगर निगम का दफ्तर अराजकता का अखाड़ा बनकर रह गया है। कर्मचारी कब ड्यूटी आते और कब चले जाते हैं? कोई पूछने वाला नहीं है। मुख्य नगर अधिकारी खुद महीनों तक दफ्तर में नहीं बैठते हैं। उनकी समस्या है कि उनके पास सिटी मजिस्ट्रेट का दायित्व है। इन हालातों में कर्मचारी बेलगाम हैं। हाजिरी लगाने के लिए कर्मचारी बायोमैट्रिक कार्ड दूसरे साथियों को थमा देते हैं। दूसरे साथी से हाजिरी लगाने का यह सिलसिला महीने और हफ्ते में बदलते रहता है।

विज्ञापन


नगर निगम शहर का विकास तो दूर अपने संसाधनों से कर्मचारियों का वेतन तक नहीं निकाल पा रहा है। बोर्ड के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों में हमेशा टकराव रहता है। इसका फायदा कर्मचारी उठाते हैं। निगम में 150 कर्मचारियों और अधिकारियों का स्टाफ है। कर्मचारियों की हाजिरी लगाने के लिए थंब इंप्रेशन और बायोमैटिक कार्ड बने हैं। थंब इंप्रेशन के लिए दफ्तर पहुंचना जरूरी होता है, इसीलिए कर्मचारी बायोमैट्रिक कार्ड से हाजिरी लगाते हैं। इसमें भी घालमेल होता है। कर्मचारी अपने कार्ड दूसरे साथी को दे देते हैं। मंगलवार को डीएम के छापे में इसकी पोल भी खुली है। छापे में 38 कर्मचारी गैरहाजिर मिले।  ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed