फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The construction of a two-lane bridge over Dolkot stream will ease traffic.

Nainital News: डोलकोट गधेरे पर टू-लेन पुल बनने से सुगम होगा यातायात

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
The construction of a two-lane bridge over Dolkot stream will ease traffic.
गरमपानी (नैनीताल)। खैरना-बेतालघाट स्टेट हाईवे पर डोलकोट गधेरे में बरसात के समय वाहन चालकों और ग्रामीणों को परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसके लिए विभाग टू-लेन पुल बनाने जा रहा है। विभाग को सर्वे और डीपीआर के लिए 10 लाख की स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन

पिछले साल बरसात के सीजन में गधेरे पर जलस्तर ज्यादा होने से एक वन दरोगा के बाइक समेत गधेरे में बहने से मौत हो गई थी। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए लोक निर्माण विभाग की ओर से गधेरे पर टू-लेन पुल बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। पुल के बनने से बेतालघाट, धनियाकोट, सिमलखा, ऊंचाकोट, डोलकोट, बसगांव, खैरना, गरमपानी, खलाड़, रामनगर, हल्द्वानी, भवाली की तरफ आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। लोनिवि के अधिशासी अभियंता हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि गधेरे पर टू-लेन पुल निर्माण के लिए प्रथम चरण के सर्वे और डीपीआर के लिए 10 लाख की धनराशि स्वीकृत हो गई है। विभाग की ओर से जल्द पुल का निर्माण कार्य कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed