{"_id":"602736ab7bf5141704d054e73d8f813e","slug":"the-company-owns-50-million-deposit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी के पास 50 लाख जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपनी के पास 50 लाख जमा
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Wed, 25 Mar 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
नंबर प्लेट लगाने वाली कंपनी ने वाहन स्वामियों के करीब 50 लाख तक जमा कर लिए हैं, लेकिन नंबर प्लेट लगाने का काम हवा में है। कंपनी के पास लोगों के जमा लाखों रुपए को लेकर परिवहन अधिकारियों के होश उड़े हुए हैं। उनको जनता के पैसे की चिंता सता रही है।
विज्ञापन
प्रदेश में लिंक-उत्सव कंपनी को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का ठेका दिया गया है। नंबर प्लेट लगाने का पटरी से उतरा हुआ है। ऐसे में आए दिन कार्यालय में हुज्जत हो रही है। परिवहन कर्मी तक नाराजगी जताने के साथ प्रदर्शन भी हो चुके हैं। एक अनुमान के मुताबिक पूरे प्रदेश में करीब 50 लाख रुपए लोगों के जमा हैं, जिनकी नंबर प्लेट लगनी है।
विज्ञापन
विभागीय अफसरों को चिंता है कि अगर कंपनी इधर-उधर हुई तो जनता की राशि की रिकवरी करना मुश्किल हो जाएगा। उप परिवहन आयुक्त एसके सिंह का कहना है कि कंपनी महीनों तक लोगों की नंबर प्लेट नहीं लगा पा रही है। ऐसे में उच्चाधिकारिपोर्ट देने के साथ ही जन हित में आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन