फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The colorful program in schools on Teachers Day

शिक्षक दिवस पर स्कूलों में हुए रंगारंग कार्यक्रम

Tue, 06 Sep 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Tue, 06 Sep 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
The colorful program in schools on Teachers Day
‌‌श‌िक्षक द‌िवस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विद्यालयों एवं विभिन्न शिक्षण संस्थाओं ने सोमवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाकर भारत के द्वितीय राष्ट्रपति एवं शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया। सभी से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया। स्कूलों में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।   
विज्ञापन


 बीएलएम एकेडमी में बच्चों ने ‘कक्षा में माहौल’ पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत किया। प्रबंधक साकेत अग्रवाल, प्रधानाचार्या रजनी कांता ने बच्चों को शिक्षक दिवस का महत्व बताया। शेमफ ोर्ड स्कूल में सीनियर वर्ग के बच्चे अपने शिक्षकों के परिधान में नजर आए। एकेडमिक कोआर्डिनेटर केएन उपाध्याय, प्रधानाचार्या चंद्रकला अमोला ने विचार रखे। डीपीएस में शिक्षक दिवस धूमधाम से छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


विद्यालय के निदेशक तुषार उपाध्याय ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का योगदान अविस्मरणीय बताया। सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रधानाचार्य प्रवींद्र कुमार रौतेला ने शिक्षकों के साथ केक काटा। आर्यमान विक्रम बिडला इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग में प्रधानाचार्य पिंदर जीत सिंह चीमा एवं उप प्रधानाचार्या स्मिथा एनपी ने सभी गुरुजनों को बधाई दी। यूनिवर्सल कान्वेंट स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक सुनील जोशी एवं प्रधानाचार्या मंजू जोशी ने किया। एसकेएम में प्रबंधक यूसी जोशी एवं प्रधानाचार्य डॉ. प्रवीण पंत ने डॉ. राधाकृष्णन की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महर्षि विद्या मंदिर हल्द्वानी में प्रधानाचार्या डॉ. अंजलि चंद्रा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राथमिक विद्यालय मुखानी में बच्चों को ड्रेस बांटी गई। बीडीसी सदस्य राधा बिष्ट, प्रधानाचार्या हेमा जोशी मौजूद रहे। डीएवी में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य अमित जोशी ने किया। कुलोमणि महतोलिया राइंका रौशिल में पीटीए अध्यक्ष ललित मोहन गुठोलिया, विपिन पलडिया ने प्रधानाचार्य रमेश चंद्र लोबियाल एवं शिक्षकों को सम्मानित किया।


आनंदा एकेडमी में प्रबंधक भूपेंद्र सिंह बिष्ट एवं उप प्रधानाचार्य कृष्णा जोशी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। केवी कान्वेंट हायर सेकेंडरी प्रबंधक भुवन चंद्र आर्य, प्रधानाचार्य शेखर चंद्र पाठक ने शुभारंभ किया। जेडीएम में प्रबंधक डीडी उपाध्याय, प्रधानाचार्या राधा ऐठानी ने बच्चों को शिक्षक दिवस का महत्व बताया। आदर्श पब्लिक स्कूल में शुभारंभ दीपा पांडेय ने किया। उत्तरांचल विद्या मंदिर में प्रधानाचार्या सुनीता पांडे, प्रबंधक पीसी पांडे ने विचार रखे। सौहार्द जनसेवा समिति के कार्यक्रम में अध्यक्ष विद्या महतोलिया, सचिव भगवती रावत थे। टैगोर रवींद्र विद्यापीठ में भी शिक्षक दिवस मनाया गया। उप प्रबंधक रवींद्र कुमार गौड़ ने विचार रखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed