फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The collective effort needed to preserve the folk culture

लोक संस्कृति के संरक्षण को सामूहिक प्रयास जरूरी

Sun, 23 Jul 2017 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो 
अमर उजाला ब्यूरो  Updated Sun, 23 Jul 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
The collective effort needed to preserve the folk culture
लोक संस्कृति के संरक्षण को सामूहिक प्रयास जरूरी - फोटो : अमर उजाला

संस्कृति विभाग के सहयोग से लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा रविवार को दो दिनी हरेला महोत्सव का शुभारंभ हो गया। महोत्सव का मीडिया सहयोगी अमर उजाला है। महोत्सव के पहले दिन स्कूली बच्चों, महिलाओं और क्लब के पदाधिकारियों सदस्यों ने नगर में संयुक्त रूप से भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

विज्ञापन


महोत्सव के दौरान उत्तराखंड समेत विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसमें कलाकारों ने हुनर का ऐसा जादू बिखेरा कि दर्शक अंत तक बैठने को मजबूर हो गए। इससे पूर्व प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष श्याम नारायण और विशिष्ट अतिथि छावनी परिषद के सीईओ अभिषेक चौहान ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


अतिथियों ने कहा कि लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बदलते परिवेश में इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन बेहद जरूरी है। दूसरे सत्र में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और विशिष्ट अतिथि विधायक संजीव आय रहे। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन लोक संस्कृति को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे सत्र में मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि हरेला उत्तराखंड का लोकप्रिय, पारंपरिक त्यौहार ही नहीं बल्कि उन्नत कृषि का प्रतीक भी है। तीनों सत्रों में मौजूद अतिथियों ने क्लब की ओर से प्रकाशित हरेला महोत्सव के ब्रोसर का लोकार्पण किया। इस मौके पर मल्लिका लोक संस्कृति कला समिति हल्द्वानी के कलाकारों ने रितेश जोशी और विहान सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था अल्मोड़ा के कलाकारों ने देवेंद्र भट्ट के निर्देशन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।

शोभायात्रा नैनीताल क्लब से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए मां नयना देवी मंदिर परिसर में संपन्न हुई। इसमें जागेश्वर के छोलिया नृतकों, एशडेल, जीजीआईसी, एमएल साह बालिका इंटर कॉलेज और सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने हिस्सा लिया। संचालन हेमंत बिष्ट और मीता उपाध्याय ने किया। विनीता पांडे ने आभार जताया। इस मौके पर क्लब की अध्यक्ष मीनाक्षी कीर्ति, संगीता पंत, आभा साह आदि मौजूद थे।


अमर उजाला का प्रयास सराहनीय

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि हरेला महोत्सव एक अच्छी पहल है। यह खुशी की बात है कि प्रदेश में सर्वाधिक प्रसार वाला अखबार अमर उजाला इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए पहल कर रहा है। उन्होंने कहा कि अमर उजाला का यह प्रयास सराहनीय है। ऐसे प्रयासों से उत्तराखंड की लोक संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed