{"_id":"424cf3feef495d3785ff1be531e3127c","slug":"the-chief-minister-nainital-and-haldwani-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री आज नैनीताल और हल्द्वानी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री आज नैनीताल और हल्द्वानी में
ब्यूरो /अमर उजाला, नैनीताल।
Updated Fri, 11 Dec 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत शुक्रवार को नैनीताल तथा हल्द्वानी में निर्धारित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। जिलाधिकारी दीपक रावत ने बताया कि मुख्यमंत्री सुबह साढ़े ग्यारह बजे जीटीसी हैलीपैड से प्रस्थान कर 12:20 बजे कैलाखान हैलीपैड पहुंचेंगे। उसके उपरांत कार द्वारा वह 12:35 बजे राज्य अतिथि गृह आएंगे।
विज्ञापन
जहॉ वह महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत के जन्म दिवस को गौरव दिवस के रूप में मनाने, विधानसभा में उनकी एक प्रतिमा स्थापित करने तथा भवाली (नैनीताल) में गौरव स्थल स्मारक विकसित करने के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:50 बजे कैलाखान से हैलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 2:05 बजे दोपहर में मेडिकल कालेज हैलीपैड पहुंचेंगे। मेडिकल कालेज से कार द्वारा प्रस्थान कर एफटीआई मैदान में आयोजित ‘नशे के खिलाफ जंग परंपरागत खेल खेलेंगे हम’ कार्यक्रम में 2:15 बजे से 2:45 बजे तक प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
इसके उपरांत वह 3 बजे मेडिकल कालेज हैलीपैड से देहरादून को प्रस्थान करेंगे। जिलाधिकारी रावत ने जिले के सभी अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वह मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों में अपने विभाग की वांछित सूचनाओं सहित व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित रहें।