{"_id":"64cfcc74cc11d4eaa3074594","slug":"the-car-fell-on-the-roof-of-the-members-house-nainital-news-c-97-1-hld1029-2820-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पालिका सभासद के घर की छत पर गिरी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पालिका सभासद के घर की छत पर गिरी कार
Sun, 06 Aug 2023 10:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 06 Aug 2023 10:08 PM IST
विज्ञापन
किलबरी टांकी बैंड के पास अनियंत्रित होकर गिरी कार।
- फोटो : किलबरी टांकी बैंड के पास अनियंत्रित होकर गिरी कार।
नैनीताल। मल्लीताल टांकी बैंड क्षेत्र की निवासी पालिका सभासद के घर की छत पर बीती देर रात कार गिर गई जिसमे कार चालक मामूली रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को कोतवाली बुुलाया। जहां दाेनों पक्षों के बीच सकारात्मक बातचीत के बाद कार को निकाला गया।
मल्लीताल टांकी बैंड क्षेत्र निवासी पालिका सभासद तारा राणा का घर है। शनिवार देर रात सभी लोग घर में सोए हुए थे तभी छत पर कुछ गिरने की आवाज आई। सभासद व उनके परिजनों ने घर से बाहर आकर देखा तो एक कार उनकी छत पर पलटी हुई थी। उन्होंने कार के भीतर फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला। सभासद ने त्वरित एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी। पुलिस पूछताछ में कार चालक सूखाताल निवासी दिनेश खाती ने बताया कि कार बेक करने के दौरान कार का टायर सड़क से नीचे उतर गया। एसआई अविनाश मौर्य ने बताया कि दोनों पक्षों की बातचीत के बाद क्रेन से कार को बाहर निकाला गया। संवाद
-- -- -- -- -- -