फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital News: Car Caught Fire on highway Tourist Became Panic

नैनीताल: हाईवे पर आग का गोला बनी कमलुवागांजा के पर्यटकों की कार, लपटें देख दशहत में आए लोग

Sun, 01 Oct 2023 04:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योलीकोट (नैनीताल)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योलीकोट (नैनीताल) Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Sun, 01 Oct 2023 04:53 PM IST
सार

Nainital News: लवप्रीत सिंह शनिवार को अपने मित्र पारस नयाल के साथ नैनीताल जा रहे थे तभी नैनागांव के पास चलती कार से धुंआ उठने लगा।

विज्ञापन
Nainital News: Car Caught Fire on highway Tourist Became Panic
धू धू कर जली कार।

विस्तार

नैनीताल घूमने जा रहे कमलुवागांजा निवासी लवप्रीत सिंह की कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि कारसवार दोनों लोग वाहन से पहले की उतरने के कारण बाल-बाल बच गए। हादसे में कार पूरी तरह खाक हो गई। जब तक अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंचती तब तक कार आग की भेंट चढ़ चुकी थी।

विज्ञापन


लवप्रीत सिंह शनिवार को अपने मित्र पारस नयाल के साथ नैनीताल जा रहे थे तभी नैनागांव के पास चलती कार से धुंआ उठने लगा। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे कार से धुंआ उठते देख लवप्रीत ने वाहन को अचानक सड़क किनारे खड़ा किया। इस दौरान दोनों वाहन से उतरकर सड़क किनारे खड़े हो गए।
विज्ञापन


Nainital News: भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय प्रधानाचार्य मेहता और शिक्षिका रेनू राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित
विज्ञापन
विज्ञापन


वे कुछ समझ पाते कि इससे पहले अचानक कार से आग की लपटें उठने लगी और देखते देखते कार आग का गोला बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस कर्मी दिनेश कार्की और मलकीत मौके पर पहुंचे। कार में आग लगने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।

अन्य वाहन चालकों ने अपनी कार में रखे अग्निसुरक्षा उपकरणों से आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग नहीं बुझी। नैनीताल से पहुंचे अग्निशमन दल ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण इंजन में तकनीकी गड़बड़ी माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed