{"_id":"651726121670d617460457a7","slug":"bharatiya-shaheed-sainik-school-principal-mehta-and-teacher-renu-honored-with-national-award-nainital-news-c-97-1-hld1029-5792-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय प्रधानाचार्य मेहता और शिक्षिका रेनू राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय प्रधानाचार्य मेहता और शिक्षिका रेनू राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित
Sat, 30 Sep 2023 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 30 Sep 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त करती नैनीताल स्थित भारतीय शहीद सैनिक व
नैनीताल। नैनीताल के भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय की शिक्षिका और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रेनू बिष्ट और एनएसएस इकाई की ओर से प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता को राष्ट्रीय सेवा योजना का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है। पुरस्कार राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिए। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी के रूप में उल्लेखनीय कार्य के लिए रेनू बिष्ट को इस पुरस्कार के लिए चुना गया।
समारोह में पूरे देश के सभी राज्यों की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों में से उत्कृष्ट कार्य करने वाली 10 इकाइयों को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया और प्रत्येक चयनित इकाई के कार्यक्रम अधिकारी एवं प्रधानाचार्य को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय की कार्यक्रम प्रभारी डॉक्टर रेनू बिष्ट को एक प्रशस्ति पत्र एक मेडल और प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता को ट्रॉफी दी गई। साथ ही विद्यालय की एनएसएस इकाई को 2 लाख की नकद धनराशि व कार्यक्रम अधिकारी रेनू को डेढ़ लाख नकद धनराशि पुरस्कार में दी जाएगी।
पुरस्कृत होने वाला पूरे देश का अकेला विद्यालय है बीएसएसवी
नैनीताल। देशभर में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत सभी पुरस्कार विश्वविद्यालय स्तर पर कार्य करने वाली राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइयों को ही प्रदान किया गया। भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय पूरे देश में एकमात्र राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई है जिसमें माध्यमिक स्तर पर राष्ट्रीय सेवा योजना का राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन
कुलपति सहित तमाम लोगों ने दी बधाई
नैनीताल। भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय की इस विशिष्ट उपलब्धि के लिए इसी विद्यालय के पूर्व छात्र रहे कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दीवान सिंह रावत ने विद्यालय प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता और एनएसएस की कार्यक्रम प्रभारी डॉ. रेनू बिष्ट को बधाई देते हुए कहा कि यह एक गौरव की बात है कि पूरे देश में एकमात्र विद्यालय है जिसे राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है। रिजनल डायरेक्टर एनएसएस लखनऊ एस. कबीर, राज्य एनएसएस अधिकारी अजय अग्रवाल, अपर शिक्षा निदेशक लीलाधर व्यास, जगमोहन रौतेला, मंडलीय समन्वयक ललितमोहन पांडे, जिला समन्वयक जगमोहन सिंह नेगी आदि ने बधाई दी है।