फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The bright sun gave relief from the cold

चटक धूप ने ठंड से दी राहत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
The bright sun gave relief from the cold
हल्द्वानी। चटक धूप ने सोमवार को कड़ाके की ठंड से राहत दी। अधिकतम पारा भी रविवार की अपेक्षा सोमवार को साढ़े छह डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटों में ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह से ही मौसम साफ था। सूर्यदेव ने भी दर्शन दिए। दिन चढ़ने के साथ ही धूप तेज होती गई। लोगों ने घर की छत पर धूप सेकी। दुकानों के बाहर भी लोग धूप सेकते नजर आए। शहर में भी खासी चहल पहल रही। अधिकतम तापमान 23.6 और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान रविवार से 6.5 डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 13.5 और न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। उधर, राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 24 और 25 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और बर्फबारी हो सकती है। अगले चार दिनों तक अधिकतम तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक कम होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed