{"_id":"68153251cb579d19bd0cad53","slug":"the-body-of-a-middle-aged-man-was-found-under-gaulapul-suspected-to-have-fallen-from-a-broken-road-haldwani-news-c-8-1-hld1044-556198-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: गौलापुल के नीचे मिला अधेड़ का शव, टूटी सड़क से गिरने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: गौलापुल के नीचे मिला अधेड़ का शव, टूटी सड़क से गिरने की आशंका
विज्ञापन
हल्द्वानी। रेलवे स्टेशन से गौलापुल की तरफ निकलने वाले चोरगलिया मार्ग के नीचे शुक्रवार सुबह अधेड़ का शव पड़ा मिला। व्यक्ति के शरीर पर चोट के निशान थे। आशंका जताई जा रही है कि टूटी सड़क से गिरने से उसकी मौत हुई होगी।
शुक्रवार सुबह आठ बजे राहगीरों ने चोरगलिया मार्ग पर सड़क से नीचे खाई में एक व्यक्ति को बेसुध पड़ा देखा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौके पर देखने से लग रहा था कि वह टूटी सड़क की वजह से नीचे गिरा होगा। पुलिस ने मौके पर देखा तो व्यक्ति दम तोड़ चुका था। पुलिस ने शिनाख्त की कोशिश की लेकिन शुक्रवार देर रात तक सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया। थाना प्रभारी बनभूलपुरा नीरज सिंह भाकुनी ने बताया गौला पुल के पहले टूटी सड़क के नीचे खाई में शव पड़ा था। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारणों का पता चल पाएगा। बता दें कि चोरगलिया मार्ग पिछले वर्ष आई आपदा के बाद क्षतिग्रस्त हो गया था। तब से मार्ग के किनारे बैरिकेडिंग कर आवाजाही चल रही है। मार्ग की दशा सुधारने के लिए स्थानीय लोग कई दफा प्रदर्शन कर चुके हैं।