{"_id":"6acfd860478d980ea60833ee","slug":"the-bijrani-sitabani-bhandarpani-and-kaladhungi-zones-will-open-starting-today-nainital-news-c-418-1-ntl1004-11130-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बिजरानी समेत सीतावनी, भंडारपानी और कालाढूंगी जोन आज से खुलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बिजरानी समेत सीतावनी, भंडारपानी और कालाढूंगी जोन आज से खुलेंगे
Thu, 15 Oct 2026 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का बिजरानी पर्यटन जोन और रामनगर वन प्रभाग के सीतावनी, भंडारपानी व कालाढूंगी पर्यटन जोन 15 अक्तूबर से पर्यटकों के लिए खोल दिए जाएंगे। बिजरानी जोन में पहले दिन सुबह और शाम की दोनों पालियों की सभी जिप्सियों की बुकिंग फुल हो चुकी है।
पार्क वार्डन बिंदरपाल सिंह ने बताया कि 15 अक्तूबर की सुबह बिजरानी जोन को विधिवत रूप से पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। यहां प्रतिदिन सुबह और शाम दो पालियों में सफारी संचालित होगी। प्रत्येक पाली में 30 जिप्सियों से पर्यटक जंगल की सैर कर सकेंगे। इस तरह रोजाना 60 जिप्सियों के माध्यम से सफारी कराई जाएगी। रामनगर वनप्रभाग के एसडीओ अंकित बडोला ने बताया कि सीतावनी, भंडारपानी और कालाढूंगी जोन को भी खोला जाएगा।