Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The attacking tiger will receive a life sentence, while the innocent will be honorably acquitted

Uttarakhand News: हमलावर बाघ को मिलेगा आजीवन कारावास, निर्दोष होंगे बाइज्जत बरी

Fri, 09 Jan 2026 10:39 AM IST
गायत्री जोशी अजीत प्रताप गोस्वामी
अजीत प्रताप गोस्वामी Published by: गायत्री जोशी Updated Fri, 09 Jan 2026 10:39 AM IST
सार

रामनगर के सांवल्दे गांव में महिला की मौत के मामले में हमलावर बाघ की पहचान के लिए वन विभाग तीन बाघों को ट्रैंक्यूलाइज कर डीएनए जांच कराने की तैयारी में जुट गया है।

विज्ञापन
The attacking tiger will receive a life sentence, while the innocent will be honorably acquitted
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

 रामनगर के ग्राम सांवल्दे में महिला को मारने वाला बाघ कौन था, यह पता लगाना वन विभाग के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। घटनास्थल के आसपास तीन बाघ-बाघिन की मौजूदगी ने केस को पेंचीदा बना दिया है। अब तीनों बाघों को ट्रैंक्यूलाइज करने की तैयारी है जिससे मृतका के शरीर से मिले बाघ के बालों से इन तीन वन्यजीवों के डीएन का मिलान कराया जाएगा। उस रिपोर्ट के बाद हमलावर बाघ रेस्क्यू सेंटर में सजा काटेगा जबकि दो अन्य वन्यजीव बाइज्जत बरी हो जाएंगे।

विज्ञापन

शुक्रवार को कॉर्बेट के ढेला जोन में लकड़ी लेने गई सांवल्दे पश्चिमी निवासी सुखिया देवी को बाघ ने मार दिया था। बाघ को पकड़ने को लेकर ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन कर जाम लगा दिया था। पार्क प्रशासन ने हमलावर बाघ को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया। घटनास्थल के आसपास कैमरा ट्रैप, ड्रोन से हमलावर बाघ की निगरानी की गई। घटनास्थल के आसपास लगे कैमरा ट्रैप में बाघिन और दो बाघ की मूवमेंट ने वनाधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है। तीन बाघों में से हमलावर वन्यजीव की पहचान करना विभाग के लिए मुश्किल साबित हो रहा है। विभागीय सूत्रों के अनुसार अब एकाएक कर तीनों बाघों को ट्रैंक्यूलाइज करने की तैयारी है। डीएनए टेस्ट के बाद हमलावर बाघ की पहचान होने के बाद उसे रेस्क्यू सेंटर में रखा जाएगा। निर्दोष बाघों को जंगल में आजाद कर दिया जाएगा। कालागढ़ के एसडीओ अमित ग्वासीकोटी ने बताया कि बुधवार देर शाम से वन्यजीव चिकित्सक डॉ. दुष्यंत शर्मा बाघ को ट्रैंक्यूलाइज करने के लिए डेरा जमाकर बैठे थे लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन

ऐसे शुरू होगा बाघों को ट्रैंक्यूलाइज करने का कार्य

घटनास्थल के आसपास लगाए कैमरा ट्रैप में जिस बाघ की मूवमेंट सबसे अधिक मिली है। सबसे पहले उस बाघ को ट्रैंक्यूलाइज कर डीएनए परीक्षण के लिए सैंपल भेजा जाएगा। सैंपल मैच नहीं होने पर अन्य दो बाघों को भी ट्रैंक्यूलाइज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


कैमरा ट्रैप में सबसे अधिक दिखाई दे रहे बाघ को ट्रैंक्यूलाइज कर डीएनए परीक्षण के लिए सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। सैंपल रिपोर्ट आने ने के बाद ही आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।-डॉ. साकेत बडोला, निदेशक, सीटीआर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed