{"_id":"e028f16b53ffa5d3925c769919af5a33","slug":"the-attack-killed-a-wounded-tiger-hthani-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ के हमले में घायल हथनी की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ के हमले में घायल हथनी की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर (नैनीताल)।
Updated Sat, 16 Jan 2016 11:56 AM IST
विज्ञापन
कार्बेट नेशनल पार्क में बाघ के हमले में घायल हुई मादा हथनी की उपचार के दौरान मौत हो गई। पार्क अधिकारियों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराने के बाद हथनी का शव दफना दिया गया।
विज्ञापन
कार्बेट पार्क मीडिया प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि दो दिन पूर्व सीटीआर के ढिकाला जोन के खिनानौली ब्लॉक कंपार्टमेंट नंबर- 23 में गश्त के दौरान सीटीआर कर्मियों ने मादा हथनी को घायल अवस्था में देखा था।
विज्ञापन
जिसकी सूचना उन्होंने पार्क के अधिकारियों को दी। घायल हथनी का उपचार पशुचिकित्सकों द्वारा किया जा रहा था। उन्होंने बताया हथनी जिसकी उम्र 11 वर्ष थी। हथनी के शव का पशुचिकित्सक डॉ. योगेश अग्रवाल व डॉ. दुष्यंत ने पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन