फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The artists made a bang

कलाकारों ने मचाया धमाल

Thu, 14 Jan 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्दूचौड़ (नैनीताल)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्दूचौड़ (नैनीताल)। Updated Thu, 14 Jan 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
The artists made a bang

 कौतिक सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था हल्दूचौड़ की ओर से लगातार पांचवें वर्ष किए जा रहे उत्तरायणी कौतिक के दूसरे दिन स्थानीय और लोक कलाकारों ने धमाल मचाया। स्थानीय कलाकारों के साथ ही झोड़ा नृत्य को लोगों ने काफी सराहा। मंच में ऐसी धूम मची कि लोग कलाकारों की अद्भुत कला को देखकर आह्लादित हो गए।

विज्ञापन


दूसरे दिन मेले का शुभारंभ सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने सरस्वती प्रतिमा के सामने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि काले कौआ की हमारी संस्कृति काफी पुरानी है। इसे संजोकर रखना हमारी जिम्मेदारी है। स्थानीय युवाओं ने इस परंपरा को आगे बढ़ाने का जो प्रयास किया है, वह वाकई सराहनीय है।
विज्ञापन


 उन्होंने उत्तरायणी की सभी को बधाई देते हुए कहा कि वह भविष्य में अपनी ओर से समिति को हर संभव सहयोग करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि आपदा प्रबंधन समिति अध्यक्ष प्रयाग भट्ट, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री महेश शर्मा, पूर्व बीडीसी सदस्य किरन डालाकोटी, समिति अध्यक्ष दिनेश पांडे, सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश चंदोला, कीर्ति पाठक, भोला कफल्टिया, त्रिभुवन उप्रेती, संजय दुम्का, हेमवती नंदन दुर्गापाल, एनके कपिल, लाल सिंह धपोला, कौस्तुब चंदोला, डीएन सुयाल, मोहन बिष्ट, बीडी खोलिया, उमेश शर्मा, राजीव कबड्वाल, कैलाश दुम्का, सीमा पाठक, पूनम पांडे, रश्मि दुम्का, संजय राणा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता नवीन दुम्का ने की। स्थानीय कलाकारों के अलावा कैलाश कुमार ने आली ओ लाली होंसिया लाली, आशा नेगी ने दाज्यू जै रीं गोरूंना ग्वावा, भौजी फिल्मा,  बसंती बिष्ट ने ओ लौंडा मोहना नी कर फैसना, गजेंद्र सिंह राणा ने बबली तेरो मोबाइल, वाह रे तेरी स्टाइल, भुवन रावत ने अल्मोड़ा बाजार कमला नी मार लटका, सुंदर बहादुर ने भी शानदार प्रस्तुति दी।


ब्रह्म कमल दल देहरादून के कलाकारों और अमित गोस्वामी ने भी प्रस्तुति दी। स्थानीय स्कूली कलाकारों का लोक नृत्य और झोड़ा चांचरी के कार्यक्रम काफी लोकप्रिय रहे। चंपावत के मशहूर छोलिया नृत्य ने लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed