फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The artist rose to Bina Drkot

दरकोट से बूना तक के कलाकार पहुंचे

Mon, 16 Nov 2015 01:19 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूरो /अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Mon, 16 Nov 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
The artist rose to Bina Drkot

जोहार सांस्कृतिक एवं वेलफेयर सोसायटी की ओर से आयोजित छठे जोहार महोत्सव के दूसरे दिन सीमांत क्षेत्रों से आये कलाकारों ने विभिन्न प्रदेशों की संस्कृति को मंच से बिखेरा। सीएम हरीश रावत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। पवनदीप राजन के गीतों पर भी लोग थिरके।

विज्ञापन


जोहार महोत्सव में दूसरे दिन बरकोट से पहुंचे छिटको ग्रुप के कलाकारों ने ‘मां धारे में पीपल की छाया’ गाकर मां की वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद मुनस्यारी गूना गांव से पहुंचे कलाकारों ने ‘के जाग हुनौल मासी का फूल’ जागर लगाकर मां नंदा का आह्वान किया।
विज्ञापन


आंचल कला केंद्र के कलाकारों ने पांच राज्यों के नृत्य पेशकर सबको हतप्रभ कर दिया। बाराही कला मंच ने झोड़ा, चांचरी गाकर पहाड़ों की याद ताजा कर दी। बागेश्वर से पहुंची दीपा नगरकोटी के गीतों ने भी लोगों की तालियां बटोरी। शाम को कालाढुंगी विधायक वंशीधर भगत महोत्सव के मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


द वाइस इंडिया के विजेता पवनदीप राजन के मंच पर पहुंचते ही पूरा मैदान तालियों की गड़गडा़हट से गूंज उठा। राजन ने ‘रे कबीरा मान जा’ गाकर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद पवन ने एक के बाद एक गीत गाकर लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया।

नृत्यालय के कलाकारों के साथ ही लोक गायक गोविंद दिगारी, खुशी जोशी, नीलू जोहारी, चंद्र प्रकाश, गणेश मर्तोलिया ने भी मनमोहक गीत पेश करे।

अध्यक्ष देवेंद्र सिंह धर्मसत्तु, महासचिव भूपेंद्र सिंह पागंती, सचिव नरेंद्र सिंह टोलिया, भीम सिंह नेगी, डीआईजी पुष्कर सिंह सेलाल, गणेश सिंह मर्तोलिया, गजेंद्र सिंह पागंती, धीरु धर्मसत्तु, ध्रुव सिंह मर्तोलिया, भूपेश सिंह पागंती, दुर्गा सिंह रावत, अनीता पांगती, त्रिलोचन सिंह आदि मौजूद रहे।

नीरू के पकवान और हीरा के जवाब ने मारी बाजी
व्यंजन प्रतियोगिता में नीरु छपवाल ने प्रथम, ममता जंगपांगी ने दूसरा विमला जंगपांगी ने तीसरा व शीला टोलिया ने चौथा स्थान हासिल किया। विशुद्ध जौहारी बोली पर आधारित क्विज प्रतियोगिता में हीरा जंगपांगी प्रथम, राम सिंह धर्मसत्तु, राजेंद्र बृजवाल, भूपेंद्र बृजवाल द्वितीय और हरीश जंगपांगी तृतीय स्थान पर रहे।

 चित्रकला प्रतियोगिता में नर्सरी और प्रथम कक्षा वर्ग के बच्चों में सिद्धार्थ मर्तोलिया ने प्रथम, टुकटुक पांगती ने द्वितीय और दिव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रियांशी रावत को सांत्वना पुरस्कार मिला। कक्षा दो व तीन के वर्ग में श्रेया टोलिया पहले, अनुष्का दूसरे व माही पांगती तीसरे स्थान पर रही।


सुमित जंगपांगी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। चौथी व पांचवी कक्षा वर्ग में शिवांगी जोशी को प्रथम हर्षिता छपवाल को दूसरा व कृष्णा रावत को तीसरा स्थान मिला, सांत्वना पुरस्कार के लिए स्मृति पंचपाल को चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed