फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The amount of ring road increased, the road was not built even an inch

Nainital News: रिंग रोड की राशि बढ़ी, सड़क एक इंच भी नहीं बनी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
The amount of ring road increased, the road was not built even an inch
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


हल्द्वानी। रिंग रोड बनने की उम्मीद फिर से जग गई है। शासन ने लोक निर्माण विभाग को नए सिरे से डीपीआर बनाने के निर्देश दिए हैं। हालांकि इन सबके बीच 51 किमी लंबी रोड की लागत दो गुना से अधिक हो गई है। वर्ष 2019-20 में इस रिंग रोड की 1265.99 करोड़ की डीपीआर शासन को भेजी गई थी। अब आधी सड़क 1600 करोड़ में बनने की बात कही जा रही है।

51 किमी लंबी रिंग रोड को लोक निर्माण विभाग ने चार चरणों में बांटा था। अब लोनिवि फेज एक और फेज चार (27.86 किमी ) बनाएगा जबकि फेज दो और फेज तीन (23.14 किमी) को एनएचआई बनाएगा। फेज एक लामाचौड़ से गोविंदपुर गरवाल, आनंदपुर होते हुए गन्ना सेंटर पहुंचेगी। इस सड़क की चौड़ाई 45 मीटर, जबकि लंबाई 11.13 किमी होगी। फेज एक बनाने के लिए लोनिवि को 22.36 हेक्टेयर वनभूमि और 27.17 हेक्टेयर कृषि भूमि अधिग्रहित करनी होगी। फेज चार जो काठगोदाम से ब्यूरा, पनियाली, फतेहपुर से होते हुए लामाचौड़ तक जाएगी। इस सड़क की चौड़ाई पर्वतीय क्षेत्र में 25 मीटर और मैदानी क्षेत्र में 45 मीटर होगी।
विज्ञापन


ब्यूरा के पास कलसिया नदी पर 119 मीटर लंबा ब्रिज भी बनाया जाएगा। इस सड़क की लंबाई 16.73 किलोमीटर होगी। इस सड़क को बनाने के लिए लोनिवि को 23.05 हेक्टेयर वनभूमि, 23.82 कृषि भूमि अधिग्रहित करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





रिंग रोड एक नजर -
- 27.86 किमी लंबी होगी रिंग रोड
- 50.99 हेक्टेयर कृषि भूमि आ रही
- 45.05 हेक्टेयर वनभूमि भी जद में है
- 200 मीटर एलीवेटेड रोड भी बनेगी बनेगी
- 45 मीटर चौड़ी होगी मैदानी क्षेत्र में
- 25 मीटर चौड़ाई पर्वतीय क्षेत्र में
- 02 मीटर का बनाया जाएगा डिवाइडर
- 03-03 मीटर के डक्ट बनाए जाएंगे सड़क के दोनों ओर। इसी डक्ट से पानी, ओएफसी और बिजली की लाइन जाएंगी। पर्वतीय क्षेत्र में सिर्फ नाली बनेगी।
- 5.5 मीटर की सर्विस लेन भी बनेगी मैदानी क्षेत्र में दोनों किनारों पर।
- 2019-20 में लोनिवि ने 1265.99 करोड़ की डीपीआर बनाई थी।
- अब इस प्रोजेक्ट में करीब 1600 करोड़ खर्च होने का अनुमान है।


कोट -
शासन ने नई दर से भूमि अधिग्रहण, सड़क निर्माण की डीपीआर बनाने के लिए कहा है। लोनिवि ने 2019-20 में 1265.99 करोड़ की डीपीआर बनाई थी। अब इसकी लागत 1600 करोड़ पहुंचने का अनुमान है।
-अशोक कुमार अधिशासी अभियंता लोनिवि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article