{"_id":"69f6544b92db5b96ee09b58d","slug":"the-administration-halted-illegal-construction-work-at-ratighat-nainital-news-c-418-1-shld1006-6267-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: प्रशासन ने रातीघाट में रोका अवैध निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: प्रशासन ने रातीघाट में रोका अवैध निर्माण कार्य
Sun, 03 May 2026 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 03 May 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
गरमपानी(नैनीताल)। रातीघाट बाजार में चल रहे अवैध निर्माण पर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है। मामला सीएम पोर्टल पर दर्ज होने की शिकायत के बाद राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पटवारी रवि पांडे ने बताया कि शिकायत के आधार पर की गई जांच में निर्माण कार्य नियमों के विपरीत पाया गया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन