{"_id":"583741a64f1c1b967413afa5","slug":"the-accused-was-caught-with-stolen-tata-safari","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की टाटा सफारी के साथ पकड़ा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की टाटा सफारी के साथ पकड़ा आरोपी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Fri, 25 Nov 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
चोरी कार बरामद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। पुलिस ने हाथीडंगर वन बैरियर के पास चेकिंग के दौरान 35 दिन पहले चोरी गई टाटा सफारी को आरोपी चालक सहित पकड़ लिया जबकि उसका साथी जंगल की ओर भाग निकला। ग्राम पार्वती कुंज पीरूमदारा निवासी गणेश प्रसाद सिंह के घर के बाहर से 19 अक्तूबर को टाटा सफारी कार यूके04एच8391 चोरी हो गई थी। वाहन स्वामी ने पुलिस को गाड़ी चोरी होने की तहरीर दी थी। पुलिस तभी से कार की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हाथीडंगर वन बैरियर के पास वाहनों की चेकिंग शुरू की। तभी मालधनचौड़ की तरफ से आ रही कार को पुलिस ने बैरियर लगाकर रुकवाना चाहा तो चालक कार को बैक करने लगा। पुलिस बल ने कार का पीछा किया तो उसमें सवार एक व्यक्ति जंगल की तरफ भाग गया जबकि पुलिस ने आरोपी चालक को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना नाम थाना बहजोई जिला संभल यूपी के ग्राम स्योराजपुर निवासी मदन मोहन शर्मा उर्फ कल्लू बताया।
विज्ञापन
उसके फरार साथी का नाम इरशाद उर्फ शाद निवासी पानी की टंकी के पास बहजोई जिला संभल बताया गया। कल्लू ने पुलिस को बताया कि उसने 19 नवंबर को मोहल्ला कुरैशियान थाना बहजोई जिला संभल निवासी जहीर अहमद से 45 हजार रुपए में यह कार खरीदी थी। जांच में पता चला कि इस कार की असली नंबर प्लेट हटाकर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी। वह इस कार से पशु तस्करी करने जा रहे थे। उन्होंने काठगोदाम क्षेत्र से चोरी गई बोलेरो कार भी खरीदने की बात कही। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। चेकिंग के दौरान पीरूमदारा चौकी प्रभारी राहुल राठी, त्रिभुवन सिंह, राजपाल सिंह, लखविंदर सिंह आदि थे।
विज्ञापन