फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The accidental death of the elderly in the morning on a date

सुबह घूमने निकले बुजुर्ग की दुर्घटना में मौत

Tue, 17 May 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Tue, 17 May 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। सुबह घर से घूमने निकले बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। 108 सेवा की मदद से बुजुर्ग को उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा।
विज्ञापन


मल्ला हिम्मतपुर निवासी 76 वर्षीय बुजुर्ग नंदलाल शाह पुत्र मोहन लाल सोमवार सुबह रोज की तरह घर से घूमने निकले। ऊंचापुल चौराहे के पास पहुंचते ही एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर से नंदलाल लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। मार्निंग वाक पर निकले अन्य लोगों ने 108 सेवा की मदद से नंदलाल को उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। मुखानी थाना प्रभारी अरुण कुमार वर्मा के अनुसार मामला उनके संज्ञान में है। लेकिन मृतक के परिजनों द्वारा कोई शिकायत फिलहाल पुलिस को नहीं सौंपी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed