फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The 60-meter span bridge, built at a cost of six crore rupees, was dedicated to the public.

Nainital News: छह करोड़ की लागत से बना 60 मीटर स्पान पुल जनता को समर्पित

Fri, 29 May 2026 01:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 29 May 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
The 60-meter span bridge, built at a cost of six crore rupees, was dedicated to the public.
हल्द्वानी। कालाढूंगी के भाजपा विधायक बंशीधर भगत और भीमताल के ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने बृहस्पतिवार को रानीबाग-नैनीताल ब्रेवरी मोटरमार्ग पर नवनिर्मित 60 मीटर स्पान वाले स्टील गार्डर पुल का लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत लगभग छह करोड़ की लागत से बने इस पुल से सूर्याजाला, सूर्यागांव, ज्योली समेत आसपास के कई गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि पर्यटक सीजन में मुख्य मार्गों पर लगने वाले जाम की समस्या भी इससे हल हो सकेगी। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक से सड़क मार्ग को ठीक कराने की भी मांग की। भगत ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को सड़क सुधारीकरण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ब्लाॅक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने कहा कि यह पुल यातायात को तो सुगम बनाएगा ही क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगा। इस मौके पर प्रताप बोरा, जिला पंचायत सदस्य विपिन जंतवाल, ग्राम प्रधान शेखर भट्ट, महेश भंडारी, मुन्नी जीना आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed