फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Thar driver carrying hashish hit two people

Nainital News: चरस लेकर जाते थार चालक ने दो लोगों को मारी टक्कर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Thar driver carrying hashish hit two people
हल्द्वानी। मुखानी के चौफुला के पास अनियंत्रित थार गाड़ी ने सड़क पर टहलते दो लोगों को टक्कर मार दी। वे दोनों टक्कर से दूर जाकर गिरे। टक्कर मारने के बाद गाड़ी सड़क किनारे नाले में लटक गई। बाद में पुलिस ने थार को कब्जे में लेकर जांच की तो उसमें 30 ग्राम चरस मिली।
विज्ञापन


मंगलवार शाम करीब पौने पांच बजे कटघरिया की ओर से एक थार गाड़ी आ रही थी। चौफुला के निकट थार अचानक से अनियंत्रित हुई और शिव मंदिर के निकट टहल रहे दीवान सिंह और राजेंद्र सिंह को टक्कर मार दी। इसके बाद थार का चालक पूरी तरह से नियंत्रण खो बैठा और बैरियर को तोड़ते हुए सड़क किनारे नाले की तरफ लटक गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को मुखानी चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल में भिजवाया। उधर मौका पाकर चालक थार छोड़कर भाग गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि थार की गति तेज थी। इस वजह से यह हादसा हुआ।
विज्ञापन




बैंक कर्मी महिला को मारी टक्कर
हल्द्वानी। टेड़ी पुलिया स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में कार्यरत विमला देवी निवासी राजेंद्र नगर को बाइक चालक ने आठ फरवरी को टक्कर मार दी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज जारी है। उन्हें सिर में गंभीर चोट आई है। उनके पति मुन्नू लाल ने सोमवार को तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed