फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Test series victory in Gaba also celebrated in Haldwani

गाबा में टेस्ट सीरीज की जीत का हल्द्वानी में भी जश्न

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Test series victory in Gaba also celebrated in Haldwani
आस्ट्रेलिया पर भारत की ऐतिहासिक जीत पर हल्द्वानी में खुशी जताते खिलाड़ी और क्रिकेट एसोशिएसन से ? - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने पर हल्द्वानी में खेल प्रेमियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कोल्ट्स क्रिकेट एकेडमी में भी युवा खिलाड़ियों ने भारत टीम की ऐतिहासिक जीत पर जश्न मनाया।
विज्ञापन

मंगलवार को ब्रिसबेन के गाबा मैदान में 32 साल बाद आस्ट्रेलिया की हार और टीम इंडिया के 2-1 से सीरीज जीतने का जश्न हल्द्वानी में भी जमकर मनाया गया। खेल प्रेमियों ने युवाओं से भरी टीम इंडिया को जीत के लिए विशेष बधाई दी और भविष्य के मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दी। युवाओं ने खास जीत के लिए उत्तराखंड निवासी ऋषभ पंत को विशेष धन्यवाद दिया। खुशी जताने वालों में निश्चल जोशी, अनूप जखमोला, दीवान चौहान, सार्थक पंत, शिवांश कांडपाल, अक्षत पपनै, वैभव मेहरा, कार्तिक जोशी, रोहित पाठक, गौरव परिहार, शिवांश नायब, अभिकेत कुमार, गंतव्य कुशवाहा, अहराम मालिक आदि रहे।
विज्ञापन

भारत टीम को2-1 से टेस्ट सीरीज पर जीतने पर बधाई। टीम ने देशवासियों को नए साल का खास तोहफा दिया है।
कमल पपनै ,कोषाध्यक्ष जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन
1-0 से टेस्ट सीरीज में पिछड़ने के बाद भारत ने शानदार वापसी की। आस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक जीत से भारतीय टीम का मनोबल काफी बढ़ गया है।
अमित बिष्ट, कोऑर्डिनेटर, क्रिकेट एसोसिएशन रामनगर
गाबा के मैदान में ऑस्ट्रेलिया को 32 साल बाद हराना क्रिकेट के इतिहास में बड़ा उलटफेर है। भारतीय क्रिकेटरों ने आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को अपने प्रदर्शन से मुंहतोड़ जवाब दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप नेगी, कोऑर्डिनेटर, क्रिकेट एसोसिएशन नैनीताल
सीरीज जीतने के साथ आज पूरा भारत क्रिकेटमय हो गया है। उत्तराखंड के गौरव ऋषभ पंत की यादगार पारी ने मैच में जीत की नींव रखी। अन्य खिलाड़ियों ने भी सम्मानजनक पारी खेलकर पूरे देश को गौरवान्वित होने का मौका दिया।

सचिन बेलवाल, कोऑर्डिनेटर, क्रिकेट एसोसिएशन भीमताल
आज भारत की जीत सभी खिलाड़ियों के लिए एक गुरु मंत्र की तरह है। ऋषभ पंत युवाओं के लिए रोल मॉडल की तरह हैं। सीरीज जीत ने भारत को क्रिकेट की बुलंदियों पर पहुंचा दिया है।
मनोज भट्ट, क्रिकेट कोच हल्द्वानी, कोल्ट्स क्रिकेट एकेडमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed