{"_id":"5745f52a4f1c1bae70692189","slug":"tenth-beat-everyone-gap","type":"story","status":"publish","title_hn":" दसवीं की कमियों को दूर कर सबको पछाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसवीं की कमियों को दूर कर सबको पछाड़ा
नवीन सक्सेना, हल्द्वानी।
Updated Thu, 26 May 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
इंटर टापर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका भट्ट ने उत्तराखंड बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश की मेरिट में पहला स्थान प्राप्त कर नैनीताल जिले का नाम रोशन किया है। हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा स्थित हरगोविंद सुयाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की यह छात्रा सिविल सर्विसेज क्षेत्र में करिअर बनाना चाहती है। प्रियंका का दसवीं में भी प्रदेश की मेरिट में 23 वां स्थान था। वह कहती हैं कि दसवीं की पढ़ाई में जो कमी रह गयी थी उसे दूर इंटर की मेरिट में अव्वल स्थान पाया।
प्रियंका कहतीं हैं कि अगर लक्ष्य निर्धारित कर तैयारी की जाए तो मंजिल आसान हो जाती है। बस उन्होंने इसी तरह इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारी कर यह सफलता हासिल की। उन्होंने हर विषय को पढ़ने के लिए दिन के हिसाब से टाइम टेबल बना रखा था। फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स की पढ़ाई प्रतिदिन करती थीं। लेकिन हिंदी और अंग्रेजी विषय की सप्ताह में एक दिन ही तैयारी करती थी। इसीलिए उनके अंग्रेजी में नंबर कम रहने का मलाल है। अंग्रेजी में 86 अंक आए हैं जबकि हिंदी में 95 अंक प्राप्त किए हैं।
फिजिक्स में 99, मैथ्स में 98, केमिस्ट्री में 97 अंक पाए हैं। प्रियंका ने बताया कि दोपहर को वह घर पर बोर्ड परीक्षाफल आने का इंतजार कर रही थीं कि जैसे ही स्कूल से फोन पर सूचना मिली कि उसका नाम तो प्रदेश की मेरिट में पहले स्थान पर है यह सुनकर पहले तो एक बार को विश्वास ही नहीं हुआ। प्रियंका को 92 प्रतिशत तक अंक आने की उम्मीद थी लेकिन वह टॉपर बन जाएंगी, ऐसा सोचा ही नहीं था। प्रियंका कहती हैं कि वह रोजाना 8 से 9 घंटे तैयारी करती थी। पढ़ाई के चक्कर में हॉबी तो उन्हें याद ही नहीं रही, केवल पढ़ाई ही उनका लक्ष्य था।
विज्ञापन
उन्हें मूवी देखना अच्छा लगता है तथा फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चौपड़ा की वह फैन हैं। मां के साथ विद्यालय पहुंची प्रियंका को प्रधानाचार्य खीम सिंह बिष्ट, उप प्रधानाचार्य जगदीश चंद्र परगांई समेत सभी टीचर्स ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। आरटीओ रोड स्थित सत्या विहार निवासी प्रियंका के पिता मनोज भट्ट शिक्षा विभाग के ही राजकीय बालिका इंटर कालेज पंतनगर में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं तथा मां दीपा भट्ट गृहणी हैं। उनका बड़ा भाई नीलेश भट्ट हल्द्वानी के राजकीय मेडिकल कालेज से ही एमबीबीएस कर रहा है तथा उसने भी दसवीं की परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक पाकर बियरशिवा अल्मोड़ा टॉप किया था। प्रियंका ने हाईस्कूल की परीक्षा अल्मोड़ा के स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज से उत्तीर्ण की तथा प्रदेश की मेरिट में 23 वां स्थान पाया था।