फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tender issued to see feasibility of Kaladhungi-Rampur road four lane

Nainital News: कालाढूंगी- रामपुर रोड फोरलेन की फिजिबिलिटी देखने को टेंडर जारी

Tue, 23 Jan 2024 03:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 23 Jan 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Tender issued to see feasibility of Kaladhungi-Rampur road four lane
हल्द्वानी। कालाढूंगी और रामपुर रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ रहा है। इस पर लोक निर्माण विभाग ने दोनों सड़कों को फोरलेन बनाने का प्रस्ताव पीडब्लूडी मुख्यालय को भेजा था, जिस पर स्वीकृति मिल गई है। अब योजना की फिजिबिलिटी देखने के लिए टेंडर जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

अगर नैनीताल जिले के मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ा है, इसमें बड़ी संख्या सैलानियों की होती है जो रामनगर, नैनीताल से लेकर दूसरे पर्यटन स्थलों पर पहुंचते हैं। ऐसे में सड़क की क्षमता बढ़ोतरी का फैसला किया गया है। इसमें रामनगर-कालाढूंगी-चोरगलिया होते हुए सितारगंज बाईपास तक करीब 112 किमी सड़क को फोरलेन करने की योजना है। इसी तरह हल्द्वानी-मदकोटा-गदरपुर मार्ग 40 किमी को भी फोरलेन किया जाना है।
विज्ञापन

वन भूमि समेत अन्य बिंदुओं का होगा आकलन
हल्द्वानी। फिजिबिलिटी टेस्ट करने वाली संस्था बताएगी कि यह योजना बन सकती है या नहीं। अगर बनेगी तो कितनी राजस्व और वन भूमि की जरूरत होगी, उसका आकलन किया जाएगा। यह सड़क पीपीपी मोड पर बननी है, ऐसे में अगर मार्ग निर्माण के बाद कितना टोल टैक्स मिल सकेगा? यह भी आकलन किया जाएगा। इस संबंध में लोनिवि अधिशासी अभियंता अशोक चौधरी कहते हैं कि सड़क को पीपीपी मोड पर बनाने की योजना है, इसकी फिजिबिलिटी पता करने के लिए टेंडर किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






साठ हजार वाहन गुजरते हैं हर रोज
हल्द्वानी। कालाढूंगी रोड पर 24 घंटे में 33780 वाहन गुजरते हैं, जबकि रामपुर रोड पर हर रोज करीब 30 हजार वाहन चलते हैं। यानी हर घंटे एक हजार से अधिक वाहन दौड़ते हैं। यह बात लोनिवि के पैसेंजर कार यूनिट सर्वे में सामने आयी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed