{"_id":"583c910b4f1c1b9345de5a96","slug":"tenants-will-seed-potatoes-of-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"काश्तकारों को मिलेगा कुल्लू का आलू बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काश्तकारों को मिलेगा कुल्लू का आलू बीज
कैलाश पाठक
Updated Tue, 29 Nov 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
आलू
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला सहकारी बैंक ने पहली बार जिले के काश्तकारों को स्थानीय सोसायटी के माध्यम से सुलभ और सस्ती दरों पर आलू का बीज उपलब्ध कराने का फैसला लिया है। इसके तहत अब किसानों को कंपोनेंट आलू का बीज वितरित किया जाएगा। कई किसानों को आलू बीज वितरित भी किया गया है। आलू का यह बीज कुल्लू मनाली से मंगाया जा रहा है और यह बीज हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा प्रमाणित है।
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पूर्व में उद्यान विभाग के माध्यम से काश्तकारों को आलू बीज का वितरण किया जाता था। इसके लिए किसानों को उद्यान विभाग के दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे। बाद में मंडी के माध्यम से किसानों को बीज वितरित किया जाने लगा।
विज्ञापन
लेकिन दूरदराज के ग्रामीण इलाकों से आने वाले काश्तकारों को ट्रांसपोर्टेशन आदि की वजह से बीज महंगा पड़ता था। कोआपरेटिव बैंक ने पहली बार सहकारी समितियों के सदस्यों और बीज की पहचान करने वाले एक्सपर्ट्स की टीम को हिमाचल भेजा। टीम वहां से आलू बीज की खरीद कर यहां पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
काश्तकारों को नजदीकी सोसायटी के माध्यम से कंपोनेंट आलू, अदरक का बीज और खाद का वितरण किया जा रहा है। इससे किसानों का काफी हद तक राहत मिलने लगी है। उन्होंने बताया कि कोआपरेटिव में किसानों के हित में सुधार किए जाने के लिए एक टीम को गुजरात भी भेजा गया है।
जो वहां की कोआपरेटिव द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों का जायजा लेगी। उनके अनुभवों के आधार पर जिले में भी सहकारिता को और अधिक मजबूत बनाने तथा किसानों के हित में फैसले लिए जाएंगे।