{"_id":"a4d821a86ca336d42b348b8bdf80f7b1","slug":"ten-student-guilty-of-indecency-and-chaos-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस छात्र अभद्रता और अराजकता के दोषी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस छात्र अभद्रता और अराजकता के दोषी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
Updated Wed, 01 Apr 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज में आपस में मारपीट करने वाले छात्र गुटों और डाक्टरों के साथ अभद्रता करने वाले दस छात्रों के खिलाफ अनुशासन समिति ने मंगलवार को फैसला कर निर्णय सुरक्षित कर लिया है। छात्रों की परीक्षा के कारण उन्हें कार्रवाई के बारे में नहीं बताया गया है। एमबीबीएस प्रथम वर्ष के चार और द्वितीय वर्ष के छह छात्रों के खिलाफ कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
मेडिकल कालेज के हास्टल में रहने वाले छात्रों के दो गुटों में बीते दिनों मारपीट हुई थी। आरोप है कि समझाने गए वरिष्ठ डाक्टरों से भी छात्रों ने अभद्रता की थी। प्राचार्य डा. आरसी पुरोहित बताया कि मारपीट एवं अभद्रता करने वाले एमबीबीएस प्रथम वर्ष के चार और द्वितीय वर्ष के छह छात्रों को चिन्हित किया था। मंगलवार को उनकी अध्यक्षता में अनुशासन समिति की बैठक हुई। डा. पुरोहित ने बताया कि दस छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। छात्रों के खिलाफ हुए निर्णय को परीक्षा के चलते सुरक्षित रख लिया गया है। परीक्षा के बाद दस छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन