{"_id":"12b93f3354fd79d1132d1af940254a53","slug":"ten-patients-reached-the-base-of-swine-flu-fears-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू की आशंका से बेस पहुंचे दस मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू की आशंका से बेस पहुंचे दस मरीज
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
Updated Thu, 05 Mar 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वाइन फ्लू की आशंका के चलते दस मरीजों के बेस अस्पताल पहुंचने से खलबली मच गई। डाक्टरों ने जांच के बाद किसी भी मरीज में लक्षण होने की बात से इनकार किया है। बेस अस्पताल के सीएमएस डा. एससी पंत ने बताया कि बृजलाल अस्पताल से दो डाक्टरों समेत दस लोगों को स्वाइन फ्लू की आशंका होने पर जांच के लिए बेस अस्पताल भेजा गया। पंत ने बताया कि सभी बृजलाल अस्पताल के कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
दसों कर्मचारियों का फिजीशियन डा. पीएस टाकुली ने परीक्षण किया। डा. टाकुली ने बताया कि एक डाक्टर को खांसी और जुकाम था। किसी भी मरीज में जांच के दौरान स्वाइन फ्लू से संबंधित कोई लक्षण नहीं मिले हैं। उन्होंने बताया कि खांसी, जुकाम से पीड़ित एक डाक्टर को घर पर आराम करने और बुखार की दवा लेने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि किसी का सैंपल जांच के लिए नहीं भेजा गया है।
विज्ञापन
मरीज की दिल्ली में मौत होने के बाद हुई आशंका
हल्द्वानी। बेस अस्पताल के सीएमएस डा. एससी पंत ने बताया कि किच्छा निवासी एक 58 वर्षीय महिला को तेज बुखार, जुकाम और खांसी आने पर बृजलाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच के दौरान महिला की ब्लड शुगर 492 आई थी। महिला को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
महिला के इलाज में लगे और संपर्क में आए स्टाफ को आशंका थी कि महिला की मौत स्वाइन फ्लू से तो नहीं हुई। खांसी, जुकाम होने पर सभी जांच कराने के लिए बेस अस्पताल पहुंच गए, मगर बेस अस्पताल के फिजीशियन डा. पीएस टाकुली ने किसी भी कर्मचारी में स्वाइन फ्लू के लक्षणों से इनकार किया है।