{"_id":"66a163d62fdc33fd690f4946","slug":"ten-members-of-the-family-were-made-unconscious-and-cash-and-jewelery-were-stolen-from-the-house-kitchha-news-c-237-1-shld1013-101742-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: परिवार के दस लोगों को बेहोश कर घर से नकदी व जेवरात उड़ाए, खाने का सैंपल जांच को भेजा; जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: परिवार के दस लोगों को बेहोश कर घर से नकदी व जेवरात उड़ाए, खाने का सैंपल जांच को भेजा; जानें मामला
Thu, 25 Jul 2024 01:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Updated Thu, 25 Jul 2024 01:28 PM IST
सार
किच्छा के भगवानपुर गांव में एक ही परिवार के दस लोगों को बेहोश करके चोर घर से नकदी व जेवरात चोरी कर ले गए। बाद में सभी को सीएचसी लाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
किच्छा के भगवानपुर गांव में एक ही परिवार के दस लोगों को बेहोश करके चोर घर से नकदी व जेवरात चोरी कर ले गए। बाद में सभी को सीएचसी लाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
भगवानपुर में लाभ सिंह (62) का घर है। मंगलवार को कालागढ़ व काशीपुर के तमरिया क्षेत्र से इनके रिश्तेदार आए हुए थे। मंगलवार रात सभी लोग खाना खाकर सो गए। सुबह जब घर के सदस्य नहीं उठे तो पड़ोसियों को चिंता हुई। उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो लाभ सिंह के अलावा उनकी पत्नी लक्ष्मी कौर (60), बहू सुखविन्दर कौर (24), पौत्र हरजीत सिंह (4) व पौत्री रौनक कौर (1) और कालागढ़ से आए रिश्तेदार संतोख सिंह (60), प्रिंस (14), शीला कौर (60) व काशीपुर के तमरिया गांव के सुमन कौर व सर्वजीत कौर बेहोश मिले। फौरन सभी को सीएचसी लाया गया, जहां डाक्टरों ने उपचार के बाद उन्हें छुटटी दे दी गई।
विज्ञापन
गृहस्वामी लाभ सिंह का पुत्र अमरजीत सिंह अमृतसर गया है। बताया जा रहा है कि घर से आधा तोला सोने का टीका, चांदी की पायल व बिछुए तथा 9000 की नकदी गायब मिली। बताया जा रहा है कि चोरों ने नशीली चीज से सभी को बेहोश किया है। एएसपी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि रात के खाने का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। परिवारवालों की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन